मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान और संजय लीला भंसाली 'इंशाअल्लाह' फिलहाल डब्बे में बंद हो चुकी है। लेकिन सलमान खान का कहना है कि उनका अभी भी फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से अच्छा रिश्ता है। 53 साल के अभिनेता पहले भी संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म में काम कर चुके हैं, खबर थी कि अगली ईद में सलमान और संजय लीला भंसाली की फिल्म में आलिया भट्ट के साथ इंशाअल्लाह में साथ नजर आने वाले थे। लेकिन कुछ वजह से ये फिल्म स्थगित हो गई।
Related Stories
सलमान खान ने पीटीआई से बात करते हुए कहा- संजय मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। इंशा अल्ला का मतलब खुदा की मर्जी होता है। मुझे लगता है खुदा की यही मर्जी थी।
बता दें, इंशा अल्लाह सलमान खान और भंसाली के बैनर तले बनने वाली थी। दो दशक बाद सलमान खान साथ भंसाली की फिल्म में साथ काम करने वाले थे।
संजय लीला भंसाली ने फिल्म खामोशी से साल 1996 में डेब्यू किया था। साल 1999 में सलमान और ऐश्वर्या ने संजय लीला भंसाली की फिल्म फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम किया था। इस फिल्म में अजय देवगन भी लीड रोल में थे।
संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया में सलमान ने डेब्यू भी किया था। यह फिल्म रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म थी।