1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान करते थे स्कूल टीचर संग फ्लर्ट, साइकिल से छोड़ने जाते थे घर

सलमान खान करते थे स्कूल टीचर संग फ्लर्ट, साइकिल से छोड़ने जाते थे घर

 Published : Aug 17, 2018 11:13 am IST,  Updated : Aug 17, 2018 11:13 am IST

सलमान खान का नाम इंडस्ट्री में कई अदाकाराओं के साथ जुड़ चुका है। हालांकि आज भी वह शादी के बंधन में नहीं बंध पाए हैं। अपने दबंग अंदाज के कारण वह कई लड़कियों के दिलों पर राज कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में सलमान ने अपने स्कूल के दिनों की कुछ खूबसूरत यादें ताजा की है।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का नाम इंडस्ट्री में कई अदाकाराओं के साथ जुड़ चुका है। हालांकि आज भी वह शादी के बंधन में नहीं बंध पाए हैं। अपने दबंग अंदाज के कारण वह कई लड़कियों के दिलों पर राज कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में सलमान ने अपने स्कूल के दिनों की कुछ खूबसूरत यादें ताजा की है। उनका कहना है कि, वह स्कूल के दिनों में अपनी टीचर से फ्लर्ट करते थे। सलमान ने 'दस का दम-दमदार वीकेंड' के आगामी एपिसोड की शूटिंग के दौरान स्कूल के किस्से सुनाए।

जब सलमान ने स्कूल टीचर के साथ पहली बार प्यार में पड़ने वाला एक सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह स्कूल में रहते समय अपनी टीचर के साथ फ्लर्ट करते थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने स्कूल टीचर को साइकिल से घर छोड़ने जाते थे। उन्होंने कहा, "किसी को अपने टीचर पर क्रश न रहा हो यह संभव नहीं है। अधिकांश लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे लेकिन मैं खुले तौर पर कहता हूं कि मैं अपनी टीचर के साथ बहुत फ्लर्ट करता था।"

गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कटरीना कैफ, दिशा पटानी, तब्बू और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी मुख्य किरदारों में दिखाई देने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन