1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘संजू’ को लेकर सलमान खान ने दिया बड़ा बयान, क्लाइमेक्स सीन पर कह डाली ऐसी बात

‘संजू’ को लेकर सलमान खान ने दिया बड़ा बयान, क्लाइमेक्स सीन पर कह डाली ऐसी बात

 Published : Jun 06, 2018 01:55 pm IST,  Updated : Jun 06, 2018 01:55 pm IST

संजय दत्त की जिंदगी पर बनी आगामी फिल्म 'संजू' काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। कुछ समय पहले ही जारी किए गए इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बढ़ा दी है। लेकिन जहां एक ओर फिल्म में रणबीर के किरदार को बहुत पसंद किया जा रहा है, वहीं अब सलमान खान ने इस पर बड़ा बयान दे दिया है।

Salman Sanju- India TV Hindi
Salman Sanju

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर बनी आगामी फिल्म 'संजू' काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। कुछ समय पहले ही जारी किए गए इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बढ़ा दी है। इसके बाद से ही रणबीर के अभिनय को लेकर खूब तारीफें की जा रही हैं। फिर चाहें बात उनके लुक की हो, बोलने के स्टाइल की हो या फिर चाल-ढ़ाल की हो। रणबीर का यह अंदाज उन्हें संजय दत्त के किरदार और भी बहुत करीब ले आया है।

जहां आम लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं, वहीं फिल्म हस्तियों के बीच भी रणबीर को सराहा जा रहा है। लेकिन वहीं दूसरी ओर अब सुपरस्टार सलमान खान ने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। गौरतलब है कि दबंग खान इन दिनों अपनी आगामी 'रेस 3' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म के सिलसिले में पहुंचे सलमान ने अपने करीबी दोस्त संजय दत्त की इस फिल्म को लेकर भी काफी बातें कीं।

सलमान ने कहा कि, उन्हें यह बात समझ नहीं आई कि यह किरदार किसी और अभिनेता को क्यों दिया गया। उन्होंने कहा, संजय दत्त के जेल से बाहर के बाद वाले सीन में उन्हें खुद काम करना चाहिए था, कोई दूसरा कलाकार उनके किरदार के साथ इंसाफ नहीं कर सकता। हालांकि सलमान ने आगे कहा कि, राजकुमार हिरानी बहुत तजुर्बे वाले निर्देशक हैं। उन्होंने इस फिल्म को भी अच्छा ही बनाया होगा।

गौरतलब है कि इस फिल्म में रणबीर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोईराला, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और बोमन ईरानी जैसे सितारों को भी मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन