1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने शेयर की भांजे आहिल और भांजी आयत के साथ प्यारी सी तस्वीर

सलमान खान ने शेयर की भांजे आहिल और भांजी आयत के साथ प्यारी सी तस्वीर

 Published : Jul 26, 2020 06:33 pm IST,  Updated : Jul 26, 2020 06:33 pm IST

सलमान खान अपने भांजे आहिल और भांजी आयत के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। साथ में सोहेल खान के बेटे निर्वाण भी हैं।

salman khan- India TV Hindi
सलमान खान Image Source : INSTAGRAM/BEINGSALMANKHAN

सलमान खान अपने भांजे आहिल और भांजी आयत से बेहद प्यार करते हैं। वह दोनों के साथ समय बिताते हैं और खूब सारी मस्ती करते हैं। सलमान की बहन अर्पिता ने 27 दिसंबर को आयत को जन्म दिया था। उन्होंने सलमान के जन्मदिन पर बेटी को जन्म देकर भाईजानो को सबसे बड़ा तोहफा दिया था। सलमान खान ने आहिल और आयत के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

सलमान खान ने  फोटो शेयर करते हुए लिखा-सिबलिंग्स.... तस्वीर में सलमान खान और सोहेल खान के बेटे निर्वाण ने आहिल और आयत को पकड़ा हुआ है। आहिल और आयत दोनों ही हग करते हुए प्यारे लग रहे हैं।

सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह इन दिनों पनवेल फार्महाउस पर समय बिता रहे हैं। साथ ही किसानी में हाथ आजमा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह खेती करते नजर आ रहे थे। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-चावल का रोपण हो गया।" इसमें सलमान मिट्टी से सने हुए हैं। अन्य लोगों के साथ कड़ी मेहनत कर धान की रोपाई कर रहे हैं। इसके बाद ट्यूबवेल के पानी से ही खुद को साफ भी कर रहे हैं।

उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया था। इसमें आसमान में खूब बादल छाए हुए हैं। हल्की बूंदा-बांदी भी हो रही है, लेकिन सलमान अपने काम में तत्परता से जुटे हुए हैं। वो पानी से लबालब भरे खेत में ट्रैक्टर चलाकर उसे जोत रहे हैं। वो कभी ट्रैक्टर के पीछे खड़े हो जाते हैं तो कभी मिट्टी में कूद जाते हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'किसानी..।"

फिल्मों की बात करें तो सलमान फिल्म 'राधे' में दिखाई देंगे। दिशा पाटनी के साथ इस एक्शन ड्रामा फिल्म के इस साल ईद पर रिलीज होने की उम्मीद थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसमें देरी हुई है। इसमें रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन