1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'टाइगर 3' की शूटिंग के बीच सनराइज का लुत्फ उठा रहे हैं सलमान खान, शेयर की ये फोटो

'टाइगर 3' की शूटिंग के बीच सनराइज का लुत्फ उठा रहे हैं सलमान खान, शेयर की ये फोटो

 Published : Sep 13, 2021 10:35 am IST,  Updated : Sep 13, 2021 03:25 pm IST

सलमान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर की है, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।

 salman khan shares new instagram post of Sunrise from turkey tiger 3 shooting with katrina kaif  - India TV Hindi
सलमान खान ने शेयर की नई फोटो  Image Source : INSTA: SALMAN KHAN

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों तुर्की में हैं। वो वहां पर कैटरीना कैफ के साथ अपकमिंग मूवी 'टाइगर 3' की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो तुर्की में सूर्योदय का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।  

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की है। इसमें उनके बैकग्राउंड में खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। सलमान सनराइज का लुत्फ उठा रहे हैं। उनके इस पोस्ट को 1 घंटे में करीब 4 लाख लोगों ने लाइक किया है। 

Bigg Boss 15: कुछ ऐसा होगा शो का कॉन्सेप्ट, नए प्रोमो में सलमान खान ने किया खुलासा

सलमान खान और कैटरीना कैफ ने हाल ही में तुर्की के संस्कृति और पर्यटन मंत्री मेहमत नूरी एर्साय से मुलाकात की थी। 

इससे पहले कैटरीना ने भी तुर्की देश के लिए अपने प्यार का इजहार किया था, जहां वो और सलमान टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। तस्वीर के साथ कैटरीना ने लिखा था, "(तुर्की फ्लैग इमोजी) यू हैव माई (दिल इमोजी)।"

तीसरी किस्त का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। कोविड -19 के वैश्विक प्रकोप के कारण 'टाइगर 3' को रोक दिया गया था। कबीर खान द्वारा निर्देशित पहली किस्त 'एक था टाइगर' 2012 में रिलीज हुई थी। दूसरी 'टाइगर जि़ंदा है' 2017 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था।

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन