1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने 'दबंग 3' को-स्टार सई मांजरेकर के साथ शेयर की तस्वीर

सलमान खान ने 'दबंग 3' को-स्टार सई मांजरेकर के साथ शेयर की तस्वीर

 Published : Sep 21, 2019 08:48 pm IST,  Updated : Sep 21, 2019 08:48 pm IST

सलमान खान ने 'दबंग 3' को-स्टार सई मांजरेकर के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है।

salman khan and saiee manjrekar- India TV Hindi
salman khan and saiee manjrekar Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं। सलमान अपनी फिल्म ने एक नए चेहरे सई मांजरेकर को लॉन्च करने जा रहे हैं। सलमान खान ने दबंग 3 के सेट से सई के साथ पहली फोटो शेयर की है। दोनों एक्टर महाराष्ट्रे के पंचगनी में दबंग 3 की शूटिंग कर रहे हैं।

सलमान खान ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- ऑन लोकेशन दबंग 3। इस फोटो में दोनों लेक के सामने खड़े हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने IIFA 2019 में सई मांजरेकर को इंट्रोड्यूस कराया था। सलमान खान ग्रीन कार्पेट पर सई के साथ आए थे।

सई ने सोशल मीडिया पर इस खास पल को शेयर किया था। उन्होंने सलमान खान के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- IIFA 2019। मेरा पहला अवार्ड शो वो भी सलमान खान के साथ।

फिल्म की बात करें तो दबंग 3 का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था। दबंग 3 बड़े पर्दे पर 4 भाषाओं में 20 दिसंबर को रिलीज होगी। दबंग 3 का ट्रेलर 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। प्रभुदेवा इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।

Also Read:

रिलीज के कुछ घंटों बाद ही लीक हुई करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास'

इन फिल्मों को पछाड़ कर ऑस्कर में पहुंची 'गली बॉय', यहां देखिए पूरी लिस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन