1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने शेयर की शर्टलेस फोटो, माल्टा में कर रहे हैं 'भारत' की शूटिंग

सलमान खान ने शेयर की शर्टलेस फोटो, माल्टा में कर रहे हैं 'भारत' की शूटिंग

 Published : Aug 24, 2018 03:26 pm IST,  Updated : Aug 24, 2018 03:26 pm IST

सलमान खान इन दिनों माल्टा में 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं। वहां से वह लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। सलमान के अलावा फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर भी सोशल मीडिया पर माल्टा की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। सलमान ने हाल ही में अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर की है।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: सलमान खान इन दिनों माल्टा में 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं। वहां से वह लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। सलमान के अलावा फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर भी सोशल मीडिया पर माल्टा की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। सलमान ने हाल ही में अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर की है।

तस्वीर में सलमान पूल में खड़े नजर आ रहे हैं। सलमान के फैंस को उनकी शर्टलेस तस्वीरों का हमेशा इंतजार रहता है। सलमान की इस तस्वीर से उनका इंतजार जरूर खत्म हो गया होगा।

सलमान के साथ उनकी मम्मी सलमा खान, बहनोई अतुल अग्निहोत्री भी गए हैं। सलमान अपनी मम्मी के भी वीडियो शेयर कर रहे हैं।

फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और दिशा पाटनी हैं। पहले फिल्म में कटरीना की जगह प्रियंका चोपड़ा थीं, लेकिन निक जोनस संग अपनी सगाई के कारण उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया था।

जब कटरीना से इस फिल्म में काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह टाइगर जिंदा है की टीम के साथ काम कर के बहुत खुश हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अली उन्हें गोल्डफिश कहते हैं। कटरीना ने कहा- ''अली ने मुझे कहा था कि मैं आपको स्क्रिप्ट भेज रहा हूं। पढ़ कर बताइए कि आपको कैसा लगा। जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ा तो मुझे यह बहुत अच्छा लगा। मैं फिल्म में अपने कैरेक्टर के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।''

कटरीना ने फिल्म से अपने लुक को भी पब्लिक कर दिया है।

Also Read:

'इंडियन आइडल' के एक्स कंटेस्टेंट ने सेट पर खराब बर्ताव का लगाया आरोप, मिनी माथुर ने दिया साथ

Bigg Boss 12: दलजीत कौर के एक्स हसबैंड शालीन भनोट की होगी शो

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन