1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: जब सलमान खान ने खुद को लगाए कोड़े, लिखा- बच्चा पार्टी ट्राई ना करें

Video: जब सलमान खान ने खुद को लगाए कोड़े, लिखा- बच्चा पार्टी ट्राई ना करें

 Published : Aug 31, 2019 12:06 pm IST,  Updated : Aug 31, 2019 12:08 pm IST

'दंबग 3' की शूटिंग में बिजी सलमान खान ने खुद को कोड़े मारते हुए वीडियो शेयर की है। साथ ही बच्चों को इसे घर पर ना करने की नसीयत दी है।

Salman khan- India TV Hindi
Salman khan Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सलमान खान कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने एक वीडियो शेयर की है जिसमें एक व्यक्ति अपने शरीर पर कोड़े मारता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद वहीं स्टंट सलमान खान करने की कोशिश करते हैं।

वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा- इन लोगों की भावनाएं और दर्द बांटने में खुशी महसूस होती है। अहहहह... बच्चा पार्टी इसे खुद पर या किसी और पर करने की कोशिश ना करना।

शेयर की वीडियो में पहले तो सलमान एक व्यक्ति को यह स्टंट करते देखते हैं। उसके बाद इसके बारे में पूछते हैं और खुद को कोड़े मारते हैं।

आपको बता दें 'दबंग 3' में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके बाद सलमान खान आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' में नजर आएंगे।

Also Read:

रणवीर सिंह की फिल्म '83' की लंदन में शूटिंग हुई खत्म, ऐसे मनाया जश्न

क्रिकेटर का नाम लेकर दोस्त ने आथिया शेट्टी को चिढ़ाया तो बिफर पड़ी एक्ट्रेस, कहा 'ब्लॉक कर दूंगी'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन