1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12: सलमान खान ने शूट किए प्रोमो, दिखेंगे कई ट्विस्ट

Bigg Boss 12: सलमान खान ने शूट किए प्रोमो, दिखेंगे कई ट्विस्ट

 Published : Aug 07, 2018 01:42 pm IST,  Updated : Aug 07, 2018 01:42 pm IST

'बिग बॉस' एक बार फिर से अपने नए सीजन के साथ दर्शकों के सामने पेश होने के लिए बिल्कुल तैयार है। इसी के साथ इस बार शो को सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करते हुए दिखाई देने वाले हैं। दबंग खान के फैंस उन्हें शो में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

Salman Khan Bigg Boss 12- India TV Hindi
Salman Khan Bigg Boss 12

नई दिल्ली: कलर्स चैनल का लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर से अपने नए सीजन के साथ दर्शकों के सामने पेश होने के लिए बिल्कुल तैयार है। इसी के साथ इस बार शो को सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करते हुए दिखाई देने वाले हैं। दबंग खान के फैंस उन्हें शो में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। वैसे हर बार 'बिग बॉस' का कोई भी सीजन अक्टूबर में ऑनएयर किया जाता है, लेकिन इस बार अपने चाहनेवालों के लिए यह एक महीने पहले ही आ रहा है। इसी के साथ अब खबर आई है कि सलमान खान ने हाल ही में अपने इस रियलिटी शो के कुछ प्रोमो भी शूट कर लिए हैं। (Bigg Boss 12: क्या शो में नजर आएंगे कसौटी... के अनुराग? एक्टर ने दिया जवाब)

गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों अपने रियलिटी शो 'दस का दम' और अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर 'बिग बॉस 12' के लिए 5 प्रोमो शूट कर लिए हैं। जिन्हें एक-एक करके ऑनएयर किया जाएगा। बता दें कि इस बार शो में सभी कंटेस्टेंट जोड़ियों में घर के अंदर एंट्री लेंगे।

एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, इसी थीम को ध्यान में रखते हुए शो के प्रोमो में सलमान खान भी डबल रोल में नजर आ सकते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि धारावाहिक 'इश्कबाज' की अभिनेत्री सृष्टि रोडे इस सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाली हैं। उनके अलावा 'स्प्लिट्सविला' से चर्चा में आईं मॉडल स्कारलेट रोज का भी नाम सामने आ चुका है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन