1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान फिर बनेंगे मामा, बहन अर्पिता खान दूसरी बार बनने वाली हैं मां

सलमान खान फिर बनेंगे मामा, बहन अर्पिता खान दूसरी बार बनने वाली हैं मां

 Published : Sep 19, 2019 05:07 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 05:07 pm IST

आयुष शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कंफर्म कर दिया है कि वह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। अर्पिता खान प्रेग्नेंट हैं।

Aayush sharma and arpita khan- India TV Hindi
Aayush sharma and arpita khan

सलमान खान एक बार फिर मामा बनने वाले हैं। जी हां सलमान खान की बहन अर्पिता खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं। IIFA 2019 के ग्रीन कार्पेट पर आयुष शर्मा ने मीडिया के साथ बात करते हुए अर्पिता खान के प्रेग्नेंट होने की खबर कंफर्म की है। बुधवार की रात  मुंबई में आयोजित हुए अवार्ड्स में आयुष शर्मा और अर्पितो दोनों पहुंचे थे।

मीडिया से बात करते हुए आयुष शर्मा ने कहा- मुझे लगता है कि नया आगमन हमेशा रोमांचक होता है। मैं और अर्पिता हमारा दूसरा बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। यह एक शानदार जर्नी होगी। यह सब दोबारा से शुरू होने वाला है। हम बच्चे के आने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

आपको बता दें आयुष और अर्पिता नवंबर 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। 2016 में उनके बेटे आहिल का जन्म हुआ था। लंबे समय से खबरें आ रही थीं कि अर्पिता खान दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।

आयुष शर्मा ने 2018 में आई फिल्म 'लवरात्रि' से वरीना हुसैन के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। आयुष अब जल्द ही कैटरीना कैफ की बहन ईसाबेल  के साथ कवथ में नजर आने वाले हैं।

Also Read:

इरफान खान की 'अंग्रेजी मीडियम' और राजकुमार राव की 'रुही अफजा' बॉक्स-ऑफिस पर होंगी क्लैश

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान': अनोखे अंदाज में कलाकारों का इंट्रोडक्शन, आयुष्मान खुराना ने लिखा, 'जीतेगा प्यार सहपरिवार!'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन