1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ….तो सलमान की ‘सुल्‍तान’ को रजनीकांत की ‘कबाली’ देगी टक्‍कर ?

….तो सलमान की ‘सुल्‍तान’ को रजनीकांत की ‘कबाली’ देगी टक्‍कर ?

 Written By: Rajesh Yadav
 Published : May 03, 2016 08:53 pm IST,  Updated : May 04, 2016 05:34 pm IST

जो रिपोर्ट आ रही है उसके अनुसार सलमान की ‘सुल्‍तान’ की टक्‍कर रजनीकांत की ‘कबाली’ से हो सकती है।

shah rukh khan
shah rukh khan

…तो क्‍या इसलिए शाहरुख खान ने रईस की रिलीज डेट 2017 की?

पहले ईद के अवसर पर सलमान की ‘सुल्‍तान’ से ठीक एक सप्‍ताह पहले शाहरुख की फिल्‍म ‘रईस’ रिलीज होने वाली थी और इसे सलमान बनाम शाहरुख खान का मुकाबला करार दिया जा रहा था, दोनों ही स्‍टार के फैंस भी इस मुकाबले को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे थे,लेकिन पहले ‘दिलवाले’ और फिर ‘फैन’ को उम्‍मीद के अनुसार सफलता मिलते ना देख अपनी फिल्‍म ‘रईस’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा कर 2017 में रिलीज करने का फैसला कर लिया। शाहरुख के इस फैसले पर कहा गया कि चूंकि सलमान की ‘सुल्‍तान’ से शाहरुख टक्‍कर नहीं चाहते थे इसलिए उन्‍होंने ऐसा फैसला किया,जबकि किंग खान ने स्‍वयं सोशल मीडिया पर tweet कर कहा था कि जब ईद सलमान की है तो सलमान के लिए ही रहे। हालांकि फिल्‍म बिजनेस को बेहतर समझने वाले शाहरुख ने केवल इसी एक बात को ध्‍यान में रखकर ऐसा किया हो ऐसा लगता नहीं, अब जबकि ‘कबाली’ की संभावित रिलीज डेट भी जुलाई माह में रहने की संभावना बन रही है तो शाहरुख के ‘रईस’ की रिलीज डेट को इस नए बॉक्‍स ऑफिस के समीकरण से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन