1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस महिला की वजह से महंगी कार छोड़कर ऑटो से घर जाने को मजबूर हुए सलमान खान

इस महिला की वजह से महंगी कार छोड़कर ऑटो से घर जाने को मजबूर हुए सलमान खान

 Published : Jun 14, 2017 11:01 am IST,  Updated : Jun 14, 2017 11:06 am IST

सलमान खान कल रात मुंबई की सड़कों पर ऑटो में बैठे दिखाई दिए। हर कोई ये तस्वीरें देखकर हैरान है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि सलमान अपनी महंगी कार छोड़कर एक ऑटो रिक्शा में बैठने को मजबूर हो गए।

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कल रात मुंबई की सड़कों पर ऑटो में बैठे दिखाई दिए। हर कोई ये तस्वीरें देखकर हैरान है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि सलमान अपनी महंगी कार छोड़कर एक ऑटो रिक्शा में बैठने को मजबूर हो गए। लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं क्या सलमान ने एडवेंचर के लिए ऑटो से सवारी की थी या फिर कोई मजबूर थी सलमान की? चलिए हम आपको बताते हैं, दरअसल सलमान  इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का प्रचार कर रहे हैं। ऐसे ही एक इवेंट के लिए सलमान खान बांद्रा के महबूब स्टूडियो गए थे। (अब सलमान ने लिया कौन सा नया पंगा?)

सलमान का घर वहां से पास है तो वो कार की बजाय पैदल ही घर की तरफ चल दिये। सलमान के साथ फिल्ममेकर रमेश तुरानी भी थे। सलमान को बच्चों से काफी लगाव है, तभी तो सलमान को पैदल चलता देख यह महिला फैन अपनी बच्ची को लेकर सलमान के पास आ गई। सलमान भी बड़े ही प्यार से मां और बेटी से मिले। लेकिन तब तक वहां सलमान के फैंस की भीड़ लग गई। आनन-फानन में सलमान को ऑटो बुलाना पड़ा और ऑटो से ही सलमान अपने गैलेक्सी अपॉर्टमेंट के लिए रवाना हुए। (सलमान के गैलेक्सी अपॉर्टमेंट में टॉयलेट इस्तेमाल करने पहुंचा अनजान शख्स, पुलिस ने हिरासत में लिया)

salman
salman

खैर सलमान को ऑटो में बैठा देखकर उनके फैंस काफी खुश होंगे और लंबे समय तक सलमान की तस्वीरें याद  रहेंगी।

​देखिए सलमान की कुछ और तस्वीरें

बहरहाल आपको बता दें, सलमान की की फिल्म ट्यूबलाइट इसी महीने की 23 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सलमान के साथ इस फिल्म में उनके भाई सोहेल खान भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन