1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: अब घुड़सवारी सीख रहे हैं सलमान खान

VIDEO: अब घुड़सवारी सीख रहे हैं सलमान खान

 Published : Jul 19, 2017 02:08 pm IST,  Updated : Jul 19, 2017 02:08 pm IST

सलमान खान पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। अपनी इस फिल्म के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अब वह खास अपनी इस फिल्म के लिए मोरोक्को में घुड़सवारी भी सीख रहे हैं। हाल ही में फिल्म के निर्देशक अली...

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। अपनी इस फिल्म के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अब वह खास अपनी इस फिल्म के लिए मोरोक्को में घुड़सवारी भी सीख रहे हैं। हाल ही में फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर 14 संकेड का एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें दबंग खान घुड़सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए जफर ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, “न्यूयॉर्क से सीधा यहां आया हूं, सोया भी नहीं हूं और सलमान खान घुड़सवारी प्रशिक्षण के लिए कूद पड़े हैं। टाइगर जिंदा है मोरक्को।“

बता दें कि यह फिल्म 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है, जिसका निर्देशन कबीर खान ने किया था। लेकिन अब इसके सीक्वल की बागडोर अली अब्बास जफर के हाथ में आ गई है। इस फिल्म मे सलमान एक बार फिर से अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। इन दोनों के अलावा कहा जा रहा है कि फिल्म में दिग्गज कलाकार परेश रावल भी नजर आने वाले हैं।

गौरतलब है कि 15 मार्च से शुरू हुई शूटिंग के शुरुआती चरण में आस्ट्रिया के टायरोल में 20 डिग्री से भी कम तापमान में एक गाने और एक दृश्य की शूटिंग की जाएगी। फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। (‘जग्गा जासूस’ की अभिनेत्री ने फांसी लगाकर की खुदकुशी)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन