1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ संग रोमांस को लेकर सलमान खान ने कही ये बात

कैटरीना कैफ संग रोमांस को लेकर सलमान खान ने कही ये बात

 Published : Dec 04, 2017 02:03 pm IST,  Updated : Dec 04, 2017 02:03 pm IST

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का रोमांटिक सॉन्ग 'दिल दियां गल्ला...' जारी किया गया है। सलमान का कहना है कि रोमांस करना हमेशा अच्छा लगता है। बता दें कि इस फिल्म में...

salman khan- India TV Hindi
salman khan

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का रोमांटिक सॉन्ग 'दिल दियां गल्ला...' जारी किया गया है। सलमान का कहना है कि रोमांस करना हमेशा अच्छा लगता है। सलमान ने अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म में अपने किरदार के बारे में कहा, "मारधाड़ करना सही नहीं लगता लेकिन रोमांस करना हमेशा अच्छा लगता है।" बता दें कि इस फिल्म में सलमान एक बार फिर से कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म इनकी जोड़ी 5 साल के बाद एक बार फिर से दिखाई दे रही है। सलमान का कहना है कि फिल्म में अपनी सह-कलाकार के साथ रोमांस करना बहुत मजेदार रहा।

यह पूछने पर कि लंबे समय बाद पर्दे पर कटरीना के साथ रोमांस का अनुभव कैसा रहा, सलमान ने कहा, "अच्छा रहा। रोमांस करना हमेशा अच्छा होता है। कोई झगड़ा नहीं है, इसलिए रोमांस करना मजेदार है।" फिल्म के हाल ही में रिलीज गाने 'दिल दियां गल्लां' को प्रशंसकों ने खूब सराहा है। यह एक रोमांटिक गीत है, जो यश चोपड़ा के गीतों की याद दिलाता है। सलमान ने कहा कि 'टाइगर जिंदा है' के भविष्य का फैसला जल्द होगा। गौरतलब है कि यह फिल्म 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है।

उन्होंने कहा, "यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं और ये बहुत अच्छे हैं।" सलमान ने रविवार को स्टार स्क्रीन अवार्डस के अवसर पर कहा, "सभी गीतों की सराहना कर रहे हैं और 22 दिसंबर को फिल्म की किस्मत का फैसला होगा।" सलमान का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और इसके बावजूद व्यस्त शेडयूल की वजह से वह आराम नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मुझे वायरल है लेकिन मैं काम की वजह से आराम नहीं कर सकता।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन