1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के बर्थडे पर आने वाला है नन्हा मेहमान, बहन अर्पिता के लिए यहां होगी सेलिब्रेशन पार्टी

सलमान खान के बर्थडे पर आने वाला है नन्हा मेहमान, बहन अर्पिता के लिए यहां होगी सेलिब्रेशन पार्टी

 Published : Dec 26, 2019 07:53 am IST,  Updated : Dec 26, 2019 06:00 pm IST

सलमान खान इस साल अपना बर्थ डे पानवेल फार्महाउस पर नहीं मनाने वाले हैं। वह इस बार सोहेल खान के अपार्टमेंंट पर सेलिब्रेशन करेंगे।

salman khan- India TV Hindi
सलमान खान

सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। सलमान हर साल अपना जन्मदिन पनवेल फार्महाउस पर मनाते हैं। मगर इस साल वह अपना जन्मदिन कहीं और मनाने वाले हैं। दरअसल, सलमान खान अपना बर्थ डे सोहेल खान के बांद्रा वाले अपार्टमेंट में मनाएंगे। बहन अर्पिता के साथ समय बिताने के लिए सलमान अपना बर्थ डे सोहेल के घर मानने वाले हैं।

सलमान खान की बहन अर्पिता दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वे 27 दिसंबर को बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। उन्होंने अपना सी-सेक्शन उसी दिन शेड्यूल कराया है, इसलिए बहन के साथ समय बिताने के लिए सलमान खान अपना जन्मदिन पनवेल फार्महाउस की जगह सोहेल खान के अपार्टमेंट में मनाएंगे।

सलमान खान ने 'दबंग 3' के विलेन किच्चा सुदीप को दिया खास गिफ्ट, शेयर की फोटो

सलमान खान की बर्थ डे पार्टी में शाहरुख खान, प्रभुदेवा, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडिस, कटरीना कैफ, वरुण धवन जैसे कई सितारे शामिल होने वाले हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' रिलीज हुई है। फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, किच्चा सुदीप और अरबाज खान अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म 5 दिन के अंदर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लड़ाई भूलकर एक साथ आए नज़र, सलमान खान ने किया था इनवाइट

इनपुट: जोइता मित्रा सुवर्णा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन