1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की 'पठान' में नजर आएंगे सलमान खान, 'बिग बॉस 14' फिनाले के बाद करेंगे शूटिंग

शाहरुख खान की 'पठान' में नजर आएंगे सलमान खान, 'बिग बॉस 14' फिनाले के बाद करेंगे शूटिंग

 Published : Feb 14, 2021 05:43 pm IST,  Updated : Feb 14, 2021 05:48 pm IST

'बिग बॉस' सीजन 14 फिनाले खत्म होते ही बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' के लिए शूटिंग शुरू कर देंगे।

Salman Khan and Shahrukh Khan - India TV Hindi
Salman Khan and Shahrukh Khan  Image Source : INSTAGRAM/SRK_LOVERS

'बिग बॉस' सीजन 14 का फिनाले अगले हफ्ते है। फिनाले खत्म होते ही बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान शाहखान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' के लिए शूटिंग शुरू कर देंगे। 'पठान' फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है जबकि सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। 

पुलवामा हमले में शहीद वीर सैनिकों को अक्षय कुमार-अनुपम खेर सहित इन बॉलीवुड हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में 'जीरो' फिल्म में नजर आए थे। फिल्म 'जीरो' में भी सलमान खान केमियो में नजर आए थे। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक 'पठान' में भी सलमान खान स्पेशल रोल में दिखाई देंगे। हालांकि सलमान खान ने भी हाल ही में प्रसारित हुए 'वीकेंड का वार' एपिसोड में अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग का हिंट भी फैंस को दिया था। 

सलमान खान ने 'बिग बॉस 14' के 'वीकेंड का वार' में कहा था- 'लाइफ गोज ऑन। इस शो के खत्म होने के बाद 'पठान',  'टाइगर 3' और 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग।' इसके साथ ही सलमान खान ने फैंस से कहा- 'कलर्स टीवी का शो एक और सीजन के साथ 8 महीने बाद वापस लौटेगा। 'बिग बॉस' सीजन 15 आएगा और आप सब भी वापस आएंगे, ये तो गारंटी है।' 

Valentine's Day: अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से कहा- 'मेरा वैलेंटाइन.. हर दिन और हमेशा'

'पठान' फिल्म की बात करें तो वो बीते साल नवंबर में इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। जबकि 'टाइगर' फिल्म की तीसरी कड़ी का अगले महीने से प्रोडक्शन का काम शुरू होगा। 'टाइगर' फिल्म की तीसरी कड़ी का नाम अभी तक फाइनलाइज नहीं हुआ है। हालांकि इतना जरूर है कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में इमरान हाशमी भी नजर आ सकते हैं। 

'टाइगर' फ्रेंचाइजी की अब तक दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। पहली कड़ी 'एक था टाइगर' है जो कि साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से भारतीय जासूस को पाकिस्तानी जासूस से प्यार हो जाता है। इस फिल्म की दूसरी कड़ी 'टाइगर जिंदा है' साल 2017 में रिलीज हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। ऐसे में दर्शक बेसब्री से इस फिल्म की तीसरी कड़ी का इंतजार कर रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन