1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने ईद पर ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़, एक्टर को देखकर क्रेजी हुए फैंस

सलमान खान ने ईद पर ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़, एक्टर को देखकर क्रेजी हुए फैंस

 Published : May 15, 2021 04:52 pm IST,  Updated : May 15, 2021 04:53 pm IST

सलमान खान के साथ उनके भाई सोहेल खान ने भी कोरोना की दूसरीज डोज़ लगवाई।

सलमान खान ने ईद पर ली...- India TV Hindi
सलमान खान ने ईद पर ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ Image Source : YOGEN SHAH, INSTAGRAM- SALMAN KHAN

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'राधे' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। पहले ही दिन फिल्म को 42 लाख से ज्यादा व्यूज मिले। इसलिए इस बार सलमान खान की ईद काफी खास रही, वहीं ईद के मौके पर भाईजान ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी लगवा ली। एक्टर सेंटर के बाहर नजर आए। मुंबई के दादर के वैक्सीनेशन सेंटर में सलमान खान नजर आए, इस दौरान फैंस ने जब अपनी चहीते स्टार को देखा तो वो क्रेजी हो गए और सल्लू लव यू चिल्लाने लगे। सलमान की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

Photos: अंकिता लोखंडे, मलाइका अरोड़ा और उर्वशी रौतेला सहित ये बॉलीवुड स्टार्स हुए स्पॉट 

सलमान खान के साथ उनके भाई सोहेल खान ने भी कोरोना की दूसरीज डोज़ लगवाई। दोनों काफी जल्दी में थे, क्योंकि ईद का दिन था और उनके घर में पूरा परिवार एकत्र था। सलमान के घर ईद में उनकी बहन अर्पिता अपने बच्चों संग पहुंची। वहीं घर के सभी सदस्य काफी तैयार होकर इस दिन को सेलिब्रेट किया।

salman khan
Image Source : YOGEN SHAHसलमान खान

B'day: 54 साल की उम्र में भी माधुरी दीक्षित का जलवा, इन 10 तस्वीरों को देख आपको भी हो जाएगा यकीन

सलमान की फिल्म राधे ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई रिकॉर्ड तोड़े, इस फिल्म में दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन