1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने 'भारत' के लिए इतना बदल डाला अपना लुक

सलमान खान ने 'भारत' के लिए इतना बदल डाला अपना लुक

 Published : Jul 11, 2018 11:45 am IST,  Updated : Jul 11, 2018 11:45 am IST

सुपरस्टार सलमान खान भी अपनी फिल्मों में लुक के साथ कई एक्सपेरिमेंट करने लगे हैं। खास तो यह है कि दर्शक उनके हर अंदाज को पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि दबंग खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड हस्तियां अक्सर फिल्मों में अपने किरदारों को बखूबी निभाने के लिए अपने लुक्स के साथ भी काफी कुछ अलग करते रहते हैं। अब सुपरस्टार सलमान खान भी अपनी फिल्मों में लुक के साथ कई एक्सपेरिमेंट करने लगे हैं। खास तो यह है कि दर्शक उनके हर अंदाज को पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि दबंग खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपनी इस फिल्म के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि सलमान ने अपनी पिछली सुपरहिट फिल्म 'सुल्तान' के बाद से अपने लुक्स के साथ कुछ खास करना शुरू किया है।

फिलहाल सलमान फिल्मकार अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म 'भारत' के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में सलमान को एक युवा लड़के से लेकर 65 साल के आदमी की भूमिका में देखा जाएगा। अब उन्होंने फिल्म के लिए अपनी खास तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरअसल हाल ही में सलमान में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें वह शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा उनकी एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह ऑरेंज कलर की टी-शर्ट और ब्लू जीन्स में दिखाई दे रहे हैं। दबंग खास यहां पहले से कई ज्यादा स्लिम-फिट भी नजर आ रहे हैं। सलमान का यह अवतार उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। गौरतलब है कि इस फिल्म में सलमान के अलावा प्रियंका चोपड़ा, दिशा पटानी, तब्बू और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन