1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सेल्फी ले ले' में सलमान फैंस को मिलेगा संग काम करने का मौका

'सेल्फी ले ले' में सलमान फैंस को मिलेगा संग काम करने का मौका

 Written By: Agency
 Published : Jun 03, 2015 07:37 am IST,  Updated : Jun 03, 2015 07:44 am IST

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान अपने प्रशंसकों को उनकी आगामी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के गाने 'सेल्फी ले ले' के रिमिक्स में दिखने का मौका दे रहे हैं। जी हां अब सलमान चाहते है कि उनके फैंस

सलमान फैंस को मिलेगा...- India TV Hindi
सलमान फैंस को मिलेगा संग काम करने का मौका

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान अपने प्रशंसकों को उनकी आगामी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के गाने 'सेल्फी ले ले' के रिमिक्स में दिखने का मौका दे रहे हैं।

जी हां अब सलमान चाहते है कि उनके फैंस भी उनके साथ स्क्रीन पर नजर आएं। 'बजरंगी भाईजान' के पहले गाने में सलमान ढेरों सेल्फी खींचते नजर आते हैं। अब इस गाने का रिमिक्स बनाया जा रहा है और सलमान इसमें अपने प्रशंसकों को काम करने का मौका दे रहे हैं।

एक सूत्र ने कहा, "सलमान चाहते हैं कि प्रशंसक सेल्फी खींचे और उन्हें भेजें। उसके बाद वह खुद इन सेल्फी को देखेंगे और उनमें से कुछ को चुनेंगे। हालांकि वह चाहते हैं कि प्रशंसक पहले मूल गाना देखें और उसके मुताबिक ही सेल्फी खींचे।

सूत्र ने बताया, "चुने गए कुछ प्रशंसकों को 'सेल्फी ले ले' के रिमिक्स में काम करने का मौका मिलेगा."फिल्म का पहला गाना जोया अख्तर निर्देशित 'दिल धड़कने दो' की रिलीज (पांच जून) के साथ रिलीज होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन