1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने अपने 'भाई' शाहरुख खान के जन्मदिन पर दी उन्हें अनोखे अंदाज़ में बधाई

सलमान खान ने अपने 'भाई' शाहरुख खान के जन्मदिन पर दी उन्हें अनोखे अंदाज़ में बधाई

 Published : Nov 02, 2021 08:31 pm IST,  Updated : Nov 02, 2021 11:37 pm IST

शाहरुख खान और सलमान खान एक दूसरे के बीच खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं। दोनों की दोस्ती की मिसाल दी जाती रही है।

Srk, Shah Rukh Khan, Salman Khan- India TV Hindi
सलमान खान ने अपने 'भाई' शाहरुख खान के जन्मदिन पर दी उन्हें अनोखे अंदाज़ में बधाई Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 56 वां जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया उनके फैंस और मनोरंजन जगत से उनके दोस्तों की तरफ से लगातार  शुभकामनाओं के संदेश आ रहे हैं। इस खास मौके पर शाहरुख के सबसे अच्छे दोस्त बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने किंग खान को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। अपने साथ शाहरुख खान की एक तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, "आज अपने भाई का बर्थडे है... हैप्पी बर्थडे मेरे भाई!"

बता दें शाहरुख खान के फैंस और फालोवर्स उनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर मन्नत के बाहर जमा हो रहे हैं, जो हर साल उन्हें धन्यवाद देने के लिए अपनी बालकनी पर आते हैं। हालांकि, यह साल कुछ अलग नजर आ रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग खान का जन्मदिन शांतिपूर्ण होगा क्योंकि उनके आवास के बाहर पुलिस अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर कहा है कि उनके पास शाहरुख की प्रबंधक पूजा ददलानी का एक संदेश है, जिसमें उन्हें सूचित किया गया कि सुपरस्टार, उनके बेटे आर्यन खान और परिवार के अन्य सदस्य अलीबाग में उनके फार्महाउस पर हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन के जेल से छूटने के बाद शाहरुख अपने अलीबाग स्थित घर पर समय बिताने की योजना बना रहे हैं। आर्यन खान 30 अक्टूबर को आर्थर रोड सेंट्रल जेल (एआरसीजे) से बाहर आए।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दावा किया कि आर्यन अन्य लोगों के साथ एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रतिबंधित अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, खरीद और प्रतिबंधित सामग्री के वितरण में शामिल था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन