1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में जोया मोरानी को 'तैश' के लिए किया विश, देखें ये ट्वीट

सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में जोया मोरानी को 'तैश' के लिए किया विश, देखें ये ट्वीट

 Published : Oct 29, 2020 05:11 pm IST,  Updated : Oct 29, 2020 05:17 pm IST

सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में कोरोना वायरस से जंग जीत चुकीं जोया मोरानी को उनकी फिल्म के लिए ढेर सारी बधाई दी है।

Salman Khan and Zoya Morani - India TV Hindi
Salman Khan and Zoya Morani  Image Source : TWITTER/SALMAN KHAN

सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में कोरोना वायरस से जंग जीत चुकीं जोया मोरानी को उनकी आने वाली फिल्म के लिए ढेर सारी बधाई दी है। अभिनेता ने जोया को बधाई उनकी फिल्म 'तैश' को लेकर बड़े ही अलग और फनी अंदाज में दी। 

अब 'लक्ष्मी' नाम से रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब', रिलीज से चंद दिन पहले बदला नाम

सलमान खान ने ट्विटर पर जोया की आने वाली फिल्म 'तैश' की एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही ट्वीट किया- 'प्यारी जोया (मेरी फनी पोनीटेल) फिल्म तैश के लिए मेरी तरफ से तुम्हें गुड लक।' 

तैश को डायरेक्टर बिजोय नाम्बियार ने बनाया है। ये फिल्म और वेबसीरीज दोनों ही रूप में रिलीज होगी। इसमें जोया मोरानी के अलावा पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, संजीदा शेख और जिम सरभ भी हैं। 'तैश' को आप जी5 पर देख सकते हैं। ये आज ही रिलीज हुई है।

आपको बता दें, जोया मोरानी को अप्रैल में कोराना वायरस से संक्रमित हो गई थी। वहीं उनके पिता करीम मोरानी और बहन शजा को भी कोरोना हो गया था। तीनों का अस्पताल में इलाज चला जिसके बाद तीनों ने कोरोना वायरस से जंग जीती। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन