1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. समीरा रेड्डी ने शेयर की बेटी संग पहली तस्वीर, सोशल मीडिया पर लगी शुभकामनाओं की झड़ी

समीरा रेड्डी ने शेयर की बेटी संग पहली तस्वीर, सोशल मीडिया पर लगी शुभकामनाओं की झड़ी

 Published : Jul 15, 2019 10:39 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 10:41 pm IST

समीरा रेड्डी ने अपनी नन्ही परी को गोद में लिए एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

समीरा रेड्डी- India TV Hindi
समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी ने अपनी नन्ही परी को गोद में लिए एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। समीरा के इस फोटो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के शुभकामनाओं की झड़ी लग गई। अगर फोटो की बात करें तो यह बेहद प्यारी है, इस फोटो में समीरा अपनी बेटी को गोद में लिए हुए और बेटी के चेहरे के तरफ एक टक निहार रही हैं। इस फोटो के साथ समीरा ने प्यारा इमोशनल नोट भी शेयर किया है।

समीरा ने लिखा है 'इस छोटी बच्ची ने मुझे जंगली घोड़ों की तरह ताकत दी है। वो चाहती थी कि मैं दोबारा खुद को तलाशूं, वो जानती थी कि मैं खो चुकी हूं और उसने मुझे रास्ता दिखाया है। मुझे मदरहुड का जश्न मनाने में एक आवाज मिलती है, शरीर के बारे में जो पर्सेप्सन है उसमें बदलाव चाहती हूं और इसमें सबसे अच्छा तरीका बाहर जाकर लोगों से मिलना और उनके बारे में अच्छा सोचना था। मैं बहुत खुश हूं, लोग मुझसे कनेक्टेड समझते हैं और मुझे यहां तक आने में सपोर्ट किया। हमने एक बेटी के लिए प्रार्थना की थी और हमें वो मिल गया।' 

इस तस्वीर से पहले समीरा ने एक और तस्वीर पोस्ट की थी जिसमे उन्होंने अपनी बेटी का हाथ थमा हुआ है। 

समीरा रेड्डी ने 12 जुलाई यानी शुक्रवार को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इससे पहले उनका तीन साल का बेटा हंस वर्दे है। 

समीरा ने 2014 में अक्षय वर्दे से शादी की थी। शादी के बाद 2015 में समीरा ने बेटे को जन्म दिया।

समीरा रेड्डी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पहले प्रेग्नेंसी को मुश्किल बताया था, जबकि इस बार समीरा अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय करते हुए नजर आई।

इस बार प्रेगनेंसी के दौरान समीरा अपने फोटोशूट्स के लिए काफी चर्चा में रही। सभी फोटोशूट में वे अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते नजर आयी थीं।

Also Read: 

O SAKI SAKI में दिखा नोरा फतेही का दिलकश अंदाज, तोड़ सकता है 'दिलबर' का रिकॉर्ड

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बीच छिड़ी जंग, आ गया War का धमाकेदार टीजर

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया प्रोमो आया सामने, बेटे के साथ कार्तिक से मिलने पहुंची नायरा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन