1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दंगल' के 3 साल पूरे होने पर भावुक हुईं सान्या मल्होत्रा

'दंगल' के 3 साल पूरे होने पर भावुक हुईं सान्या मल्होत्रा

 Published : Dec 23, 2019 04:56 pm IST,  Updated : Dec 23, 2019 04:56 pm IST

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की डेब्यू फिल्म 'दंगल' ने सोमवार को रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं, जिस पर अभिनेत्री भावुक हो गईं।

'दंगल' के 3 साल पूरे होने...- India TV Hindi
'दंगल' के 3 साल पूरे होने पर भावुक हुईं सान्या मल्होत्रा

मुंबई: अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की डेब्यू फिल्म 'दंगल' ने सोमवार को रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं, जिस पर अभिनेत्री भावुक हो गईं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'दंगल' पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी लोकप्रिय बेटियां गीता और बबीता की वास्तविक कहानी पर आधारित है।

फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान ने एक महत्वकांक्षी पिता का किरदार निभाया था, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए गोल्ड मेडल लाने के अपने सपने के पूरे न होने पर अपनी बेटियों को उसके लिए तैयार करते हैं। फिल्म में फातिमा सना शेख ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।

सनाया ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "वह सफर जो 3 साल पहले शुरू हुआ था, हैशटैगदंगलके3साल ।"

सनाया की अगली फिल्म 'शकुंतला देवी' है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन