1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत को मिला 'रॉकस्टार' की अभिनेत्री का साथ, इस हॉलीवुड फिल्म के रीमेक में करेंगे रोमांस

सुशांत सिंह राजपूत को मिला 'रॉकस्टार' की अभिनेत्री का साथ, इस हॉलीवुड फिल्म के रीमेक में करेंगे रोमांस

 Published : Mar 19, 2018 01:58 pm IST,  Updated : Mar 19, 2018 01:58 pm IST

संजना सांघी भी बतौर लीड एक्ट्रेस इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। गौरतलब है कि उन्हें वर्ष 2014 की हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स' के हिंदी रीमेक के लिए चुना गया है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म में वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ...

Sushant - India TV Hindi
Sushant

मुंबई: बॉलीवुड में इस साल कई नए चेहरे देखने को मिलने वाले हैं। स्टारकिड्स के अलावा बाकी कलाकार भी इस साल पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में खबर आई है अब संजना सांघी भी बतौर लीड एक्ट्रेस इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। गौरतलब है कि उन्हें वर्ष 2014 की हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स' के हिंदी रीमेक के लिए चुना गया है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म में वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करती हुई दिखाई देने वाली हैं। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग 2018 के मध्य में शुरू होगी। इस फिल्म से कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा बतौर निर्देशक आगाज कर रहे हैं। इस रोमांटिक फिल्म में ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान संगीत देंगे।

छाबड़ा ने एक बयान में कहा, "मैं 'रॉकस्टार' की कास्टिंग के दौरान संजना से पहली बार मिला था। वह ऊर्जा से भरपूर युवती थीं। कुछ सालों बाद वह कुछ विज्ञापनों के लिए कास्टिंग के काम से फिर जुड़ी। वह एक परिपक्व युवती के रूप में नजर आईं और मैं देखकर हैरान रह गया कि वह एक बैहतरीन कलाकार हैं।" उन्होंने कहा, "मैं फौरन इस बात को लेकर सुनिश्चित हो गया कि मैं एक दिन उसके साथ फिल्म बनाना पसंद करूंगा। जैसे ही 'फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स' की पटकथा तैयार हुई, मुझे वह इसके लिए बिल्कुल उपयुक्त लगीं। मैं इस प्रतिभाशाली लड़की के साथ मिलकर करिश्मा दिखाने का और इंतजार नहीं कर सकता।"

फॉक्स स्टार स्टूडियोज की चीफ क्रिएटिव ऑफिसर रुचा पाठक ने कहा कि वह मुकेश निर्देशित पहली फिल्म में इस प्रतिभाशाली युवती को लॉन्च करने के लिए उत्सुक हैं। 'द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स' जॉन ग्रीन्स के उपन्यास पर आधारित है। इस हॉलीवुड फिल्म में शैलेन वूडली और एंसेल एलगोर्ट ने काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन