1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त ने अपनी आने वाली फिल्म 'प्रस्थानम' की रिलीज डेट इस अंदाज में की शेयर

संजय दत्त ने अपनी आने वाली फिल्म 'प्रस्थानम' की रिलीज डेट इस अंदाज में की शेयर

 Published : Jul 03, 2019 05:20 pm IST,  Updated : Jul 03, 2019 05:22 pm IST

संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही फिल्म 'प्रस्थानम' में नजर आने वाले हैं।

Prassthanam release date- India TV Hindi
Prassthanam release date Image Source : INSTAGRAM

संजय दत्त(Sanjay Dutt) एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म प्रस्थानम(Prasthanam) की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और अब मेकर्स ने प्रस्थानम की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। यह फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने जा रही है।

प्रस्थानम सोनम कपूर और दुलकर सलमान की फिल्म 'द जोया फैक्टर' से क्लैश होने वाली है। संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर अपनी पावरफुल  आवाज में एक वीडियो शेयर किया है। इससे पहले फिल्म का पोस्टर संजय दत्त ने शेयर किया था। पोस्टर शेयर करते हुए संजय दत्त ने लिखा था- हक दोगे तो रामायण शुरू होगी, छीनोगे तो महाभारत। 

आपको बता दें संजय दत्त की प्रस्थानम 2010 की हिट तेलगु फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को देवा कट्टा डायरेक्ट कर रहे हैं। तेलगु फिल्म प्रस्थानम को भी देवा कट्टा ने डायरेक्ट किया था। देवा कट्टा ने कहा- संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने के लिए बहुत इच्छुक थे और इस प्रोजेक्ट को आगे ले जाना चाहते थे। इस फिल्म को संजय दत्त प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहा है।

प्रस्थानम में संजय दत्त के साथ मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ और अली फैजल अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

Also Read:

यूपी से बिहार शिफ्ट हुआ बॉलीवुड, इस साल 'जबरिया जोड़ी' और 'सुपर 30' में दिखेगा एक्टर्स का बिहारी रंग

Article 15 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म पांचवे दिन भी रही बॉक्स ऑफिस पर हिट, कमाए इतने करोड़

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन