1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Article 15 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म पांचवे दिन भी रही बॉक्स ऑफिस पर हिट, कमाए इतने करोड़

Article 15 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म पांचवे दिन भी रही बॉक्स ऑफिस पर हिट, कमाए इतने करोड़

 Published : Jul 03, 2019 04:20 pm IST,  Updated : Jul 03, 2019 04:25 pm IST

आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 का पांचवे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।फिल्म ने पांचवे दिन इतने करोड़ की कमाई की है।

Box office collection of article 15- India TV Hindi
Box office collection of article 15 Image Source : INSTAGRAM

जातिवाद के मुद्दे पर बनीं आयुष्मान खुराना(Ayushmann khurana) की फिल्म Article 15(Article 15) ने बॉक्स-ऑफिस पर पकड़ बनाई हुई है। फिल्म ने पांचवे दिन भी अच्छा बिजनेस किया है। कम बजट में बनीं यह फिल्म लोगों को लुभाने में सफल हो रही है। फिल्म का पांचवे दिन का बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके आर्टिकल 15 के बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया- आर्टिकल 15 ने पांचवे दिन भी अच्छी पकड़ बनाई हुई है। मुंबई में भारी बारिश की वजह से भी बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन प्रभावित हुआ है। फिल्म ने पहले दिन 5.02 करोड़, दूसरे दिन 7.25 करोड़, तीसरे दिन 7.77 करोड़, चौथे दिन 3.97 करोड़ और पांचवे दिन 3.67 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने भारत में टोटल 27.68 करोड़ की कमाई कर ली है।

Movie Review Article 15:

कहब तो लाग जाई धक्क से' 'आर्टिकल 15' की शुरुआत इसी लोक गीत से होती है, इस गीत में अमीरी-गरीबी, उच्च वर्ग और निम्न वर्ग के बीच का जो अंतर है वो साफ बता पता चलता है और यह फिल्म इसी बारे में हैं। फिल्म की भाषा में कहें तो ये कहानी उन लोगों की है- जो कभी हरिजन बन जाते हैं, कभी बहुजन बन जाते हैं मगर जन नहीं बन पाते हैं। 'मुल्क' बनाने के बाद निर्देशक अनुभव सिन्हा राइटर गौरव सोलंकी के साथ एक और फिल्म लेकर आए हैं जिसका नाम है 'आर्टिकल 15'। इस फिल्म के जरिए निर्देशक ने आपको वो सच दिखाया है जिसे आप जानते हैं समझते हैं रोज देखते हैं लेकिन फिर भी नजरें फेरकर आगे बढ़ जाते हैं।

Also Read:

यूपी से बिहार शिफ्ट हुआ बॉलीवुड, इस साल 'जबरिया जोड़ी' और 'सुपर 30' में दिखेगा एक्टर्स का बिहारी रंग

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आएंगी अब नई दयाबेन, दिशा वकानी को इस एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन