1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आएंगी अब नई दयाबेन, दिशा वकानी को इस एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आएंगी अब नई दयाबेन, दिशा वकानी को इस एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस

 Published : Jul 03, 2019 03:42 pm IST,  Updated : Jul 03, 2019 03:42 pm IST

सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी को रिप्लेस करने के लिए एक्ट्रेस मिल गई है।

Disha Vakani- India TV Hindi
Disha Vakani

तारक मेहता का उल्टा चश्मा(Taarak Mehta ka ooltah chashmah) लोगों का फेवरेट शो में से एक है। शो का दयाबेन का किरदार सभी को बेहद पसंद था। मगर दिशा वकानी(Disha Vakani) के शो में वापिस नहीं लौटने की वजह से सभी को दयाबेन की कमी खल रही थी। अब  सीरियल्स के मेकर्स ने दिशा वकानी को रिप्लेस करने का मन बना लिया है। दयाबेन का किरदार निभाने के लिए  शो में अब विभूति शर्मा नजर आने वाली हैं।

spotboy की रिपोर्ट के मुताबिक दयाबेन के किरदार के लिए लंबे समय से ऑडिशन चल रहे थे। इतने ऑडिशन के बाद अब विभूति शर्मा को दयाबेन के किरदार के लिए फाइनल कर लिया गया है।

हालांकि विभूति ने अभी तक शो साइन नहीं किया है। जल्द ही अब विभूति शो में दयाबेन का किरदार निभाती नजर आएंगी।

साल 2017 के अंत में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो दिशा वकानी ने छोड़ दिया था। जिसके बाद से उन्हें दोबारा शो में आने के लिए जोर दिया जा रहा है। बच्ची को जन्म देने के बाद दिशा का कहना है कि उनकी फीस 100 फीसदी बढ़ा दी जाए। प्रोड्यूसर्स ने दिशा को 30 दिन का नोटिस दिया था। जिसके बाद भी दिशा ने शो में वापसी नहीं की। 30 दिन के बाद मेकर्स ने दया बेन के लिए नया चेहरा ढूंढना शुरू कर दिया था।

अब देखना यह है कि लोगों को दयाबेन के रोल में विभूति कितनी पसंद आती है।

Also Read:

एकता कपूर ने बताया 'कसम से' सीरियल में प्राची देसाई और राम कपूर का किसिंग सीन कैसे हुआ था शूट, शेयर किया वीडियो

मल्लिका शेरावत ने कपिल शर्मा के शो में किया एक खुलासा, पेट पर अंडा फ्राई करना चाहते थे प्रोड्यूसर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन