1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. B'dy Special: पहली पत्नी ऋचा संग ऐसे थी संजय दत्त की लव-स्टोरी, बाद में टूटा दिल

B'dy Special: पहली पत्नी ऋचा संग ऐसे थी संजय दत्त की लव-स्टोरी, बाद में टूटा दिल

 Published : Aug 06, 2018 04:19 pm IST,  Updated : Aug 06, 2018 04:21 pm IST

संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा का जन्म 6 अगस्त 1963 को हुआ था। उन्होंने 1987 में संजय से शादी की थी। साल 1988 में दोनों की एक बेटी त्रिशाला हुई, लेकिन बेटी के जन्म के कुछ बरसों बाद ही ऋचा को पता चला कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। उनके जन्मदिन पर जानते हैं संजय और उनकी लव-स्टोरी के बारे में...

Sanjay Dutt, Richa Sharma- India TV Hindi
Sanjay Dutt, Richa Sharma

नई दिल्ली: संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा का जन्म 6 अगस्त 1963 को हुआ था। उन्होंने 1987 में संजय से शादी की थी। साल 1988 में दोनों की एक बेटी त्रिशाला हुई, लेकिन बेटी के जन्म के कुछ बरसों बाद ही ऋचा को पता चला कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। इसका इलाज कराने के लिए वो न्यूयॉर्क चली गई थीं। उनका इलाज वहां कई बरसों तक चला, लेकिन 1996 में वो जिदंगी की जंग हार गईं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं संजय और उनकी लव-स्टोरी के बारे में...

ये भी पढ़ें-

Happy Birthday Sanjay Dutt: ‘रॉकी’ से ‘मुन्ना भाई’ तक का सफर

कहा जाता है कि संजय ने पहली बार ऋचा की तस्वीर एक लोकल मैग्जीन में देखी थी। तस्वीर देखते वो अपना दिल हार बैठे थे। उस दौरान ऋचा 1987 में फिल्म 'आग ही आग' की शूटिंग कर रही थीं। उसी समय संजय ने उन्हें प्रपोज कर दिया था। ऋचा ने भी उन्हें हां कह दी। हालांकि संजय चाहते थे कि ऋचा शादी के बाद फिल्मों में काम ना करें। ऋचा ने उनकी यह बात मान ली और वो शादी के बंधन में बंध गए।

ये भी पढ़ें-

30 Unknown Facts about Sanju: संजय दत्त की गर्लफ्रेंड्स, ड्रग्स और अंडरवर्ल्ड से जुड़ी 30 खबरें

दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे थे, तभी ऋचा को ब्रेन ट्यूमर का पता चला। इसके बाद उनकी जिंदगी में भूचाल आ गया। ऋचा अपना इलाज करवाने न्यूयॉर्क चली गईं। संजय भी  उनके साथ गए थे, लेकिन कुछ समय बाद वो अपने करियर पर ध्यान देने के लिए मुंबई वापस आ गए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब ऋचा न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही थीं, तब भारत में संजय को माधुरी दीक्षित से प्यार हो गया था। कहा जाता है कि माधुरी से अफेयर के बाद संजय ने ऋचा पर ध्यान देना छोड़ दिया था। ऋचा बीच में ठीक हो गई थीं और भारत लौटर संजय के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहती थीं, लेकिन संजय को इससे कोई मतलब नहीं था।

संजय दत्त की बायोग्राफी 'द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड बॉय संजय दत्त' में लेखक यासीर उस्मान ने ऋचा की बहन एना शर्मा के एक इंटरव्यू का जिक्र किया है, जो उन्होंने सिने ब्ल‍िट्ज मैगजीन को दिया था. इसमें एना ने कहा है, "जब ऋचा अमेरिका से लौटीं तो संजय उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने तक नहीं आए, जबकि उन्होंने संजय को दो बार फोन किया था. यदि संजय, ऋचा को छोड़ने का प्लान बना रहे हैं तो ये ऋचा के लिए बहुत मुश्क‍िल होने वाला है."

किताब में लिखा है- ऋचा भारत से 15 दिन में ही वापस लौट आई थीं, जबकि वो वहां हमेशा रहने के लिए गई थीं। इसका कारण यह था कि ऋचा के लिए संजय का प्यार खत्म हो चुका था और ऋचा यह बर्दाश्त नहीं कर पाई थीं।

खबरों के मुताबिक, न्यूयॉर्क लौटने के कुछ समय बाद उन्हें फिर ब्रेन ट्यूमर हो गया और साल 1996 में वो ये दुनिया छोड़कर चली गईं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन