1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त के साथ सड़क 2 में नजर आने वाले जीशू सेनगुप्ता ने एक्टर को लेकर कही ये बात

संजय दत्त के साथ सड़क 2 में नजर आने वाले जीशू सेनगुप्ता ने एक्टर को लेकर कही ये बात

 Published : Aug 25, 2020 08:05 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 08:05 pm IST

साल 1991 में आई संजय की हिट फिल्म 'सड़क' का दूसरा पार्ट 'सड़क 2' अब आ रहा है। इसके साथ ही महेश भट्ट भी दो दशक के बाद निर्देशक के रूप वापसी कर रहे हैं। 

संजय दत्त, sadak 2, सड़क 2, जीशू सेनगुप्ता , sanjay dutt- India TV Hindi
संजय दत्त के साथ सड़क 2 में नजर आने वाले जीशू सेनगुप्ता ने एक्टर को लेकर कही ये बात Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता जीशु सेनगुप्ता ने संजय दत्त के साथ काम करने को सीखने लिहाज से अच्छा अनुभव बताया है। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ काम करते हुए वह बहुत सहज थे। जीशु ने दत्त के साथ 28 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म 'सड़क 2' में काम किया है। उन्होंने कहा, "शूटिंग के दौरान हर दिन मैंने बहुत कुछ सीखा। उनकी सहजता, दर्द, बच्चों जैसी मासूमियत, मैं उनके साथ काम करते हुए बहुत सहज था। हमने संगीत समेत कई मुद्दों पर बात की और बहुत हंसे। वाकई दिल से वे बहुत अच्छे हैं।"

संजय दत्त इलाज के लिए जाएंगे यूएस, उसी अस्पताल में होंगे भर्ती जहां मां नरगिस का हुआ था इलाज?

काम्या पंजाबी ने की संजय दत्त के जल्दी ठीक होने की कामना, जलाई अखंड ज्योति 

साल 1991 में आई संजय की हिट फिल्म 'सड़क' का दूसरा पार्ट 'सड़क 2' अब आ रहा है। इसके साथ ही महेश भट्ट भी दो दशक के बाद निर्देशक के रूप वापसी कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर के साथ उनकी बेटियां आलिया और पूजा भट्ट भी हैं। फिल्म 28 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होगी।

सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप, सुशांत सिंह राजपूत को जहर दिया गया

जीशु को आखिरी बार 'शकुंतला देवी' में देखा गया था।

सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप, सुशांत सिंह राजपूत को जहर दिया गया

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन