1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप, सुशांत सिंह राजपूत को जहर दिया गया

सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप, सुशांत सिंह राजपूत को जहर दिया गया

 Written By: IANS
 Published : Aug 25, 2020 02:28 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 02:28 pm IST

राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को उनकी मौत से पहले जहर दिया गया था।

sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/SUSHANTFOREVER__

 भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को उनकी मौत से पहले जहर दिया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जानबूझकर उनके शव परीक्षण में देरी की गई ताकि जहर पेट में पाचक द्रव्यों के जरिए डिजॉल्व हो जाए। स्वामी ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा, "अब हत्यारों की शैतानी मानसिकता और उनकी पहुंच धीरे-धीरे सामने आ रही है। ऑटोप्सी में जानबूझकर देरी की गई ताकि एसएसआर के पेट में जहर पाचन तरल पदार्थ द्वारा विघटित हो जाए और उसकी पहचान न की जा सके।"

सोमवार को सोशल मीडिया यूजर्स ने मांग की कि इस मामले की जांच कर रही सीबीआई को सुशांत की ऑटोप्सी करने वाले कूपर अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ करनी चाहिए।

सोमवार शाम को स्वामी ने ट्वीट किया कि सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए हिरासत में भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "यदि रिया द्वारा दिए गए सबूतों और महेश भट्ट के साथ उनकी बातचीत में विरोधाभास है तो सीबीआई के पास उसे गिरफ्तार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।"

बता दें कि हाल ही में रिया और महेश भट्ट के बीच हुई व्हाट्सएप बातचीत के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें नेटीजेंस ने आरोप लगाया गया है कि रिया के "शुगर डैडी" महेश भट्ट ने उसे सुशांत से ब्रेकअप करने के लिए उकसाया।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन