1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैसा है बच्चों के साथ संजय दत्त का रिश्ता?

कैसा है बच्चों के साथ संजय दत्त का रिश्ता?

 Published : Mar 04, 2017 11:13 am IST,  Updated : Mar 04, 2017 11:13 am IST

अभिनेता संजय दत्त का कहना है कि उनका अपने बच्चों के साथ...

sanjay dutt family photo- India TV Hindi
sanjay dutt family photo

आगरा: अभिनेता संजय दत्त का कहना है कि उनका अपने बच्चों के साथ बहुत ही प्यारा और खूबसूरत रिश्ता है। तीनों बच्चे- बेटी त्रिशला, इकरा और बेटा शाहरान उनके साथ खूब घुल-मिल गए हैं।

संजय से जब पूछा गया कि उनका अपने बच्चों के साथ कैसा रिश्ता है तो उन्होंने बताया, "मैं उनके साथ बहुत खूबसूरत रिश्ता साझा करता हूं, लेकिन मैं उनका दोस्त नहीं, बल्कि पिता हूं।"

अभिनेता के दिवंगत पिता सुनील दत्त भी यही सोच रखते थे। संजय ने कहा, "मेरे पिता हमेशा मुझसे कहा करते थे कि बच्चों को खूब प्यार देना। मैं उनकी कही बातों का अनुसरण करता हूं।"

57 साल के संजय दत्त 12 मार्च 1993 को मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में अवैध रूप से हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार हुए थे। सिलसिलेवार विस्फोटों में 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। उस दौरान चली छापेमारी में उनके घर से अवैध हथियार बरामद हुआ था। वह सजा काटकर पिछले साल यरवदा सेंट्रल जेल से रिहा हुए।

अभिनेता संजय दत्त इस वक्त आगरा में अपनी कमबैक फिल्म 'भूमि' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की कहानी बाप-बेटी के रिश्तों पर आधारित है। भूमि का निर्देशन तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके निर्देशक उमंग कुमार कर रहे हैं । भूषण कुमार, संदीप सिंह और उमंग कुमार की संयुक्त प्रस्तुति 'भूमि' में शेखर सुमन और अदिति राव हैदरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन