1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त के फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन से दूर रहने के पीछे ये है वजह

संजय दत्त के फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन से दूर रहने के पीछे ये है वजह

 Published : Apr 15, 2019 04:57 pm IST,  Updated : Apr 15, 2019 04:57 pm IST

करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। मगर इस प्रमोशन से संजय दत्त ने दूरी बनाई हुई है। दूरी बनाने के पीछे यह कारण है।

Sanjay dutt- India TV Hindi
Sanjay dutt Image Source : INSTAGRAM

करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक'(Kalank) इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है। फिल्म में वरुण धवन(Varun dhawan), आलिया भट्ट(Alia bhatt), माधुरी दीक्षित(Madhuri Dixit), सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha), आदित्य रॉय कपूर(Aditya Roy kapur) और संजय दत्त(Sanjay Dutt) अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इन दिनों सभी सितारे अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं।फिल्म के प्रमोशन के लिए वरुण, आलिया, आदित्य और सोनाक्षी कई शहरों में जा रहे हैं। कई रिएलिटी शो में उनके साथ माधुरी दीक्षित भी नजर आ रही हैं। मगर फिल्म के किसी भी प्रमोशन में संजय दत्त नजर नहीं आ रहे हैं।

संजय दत्त फिल्म के टीज़र और ट्रेलर लॉन्च के मौके के पर ही सिर्फ नजर आए हैं। संजय दत्त ने फिल्म साइन करते दौरान ही मेकर्स को बता दिया था कि वह सिर्फ मेन इवेंट का हिस्सा बनेंगे। प्रमोशन में शामिल नहीं होंगे। इसके पीछे का कारण यह है कि संजय दत्त अहम भूमिका की बजाय सपोर्टिंग रोल में नजर आने वाले हैं।

आलिया और वरुण फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कई शहरों में जा रहे हैं। जहां वह फिल्म को लेकर यूथ से बात कर रहे हैं और प्रमोशन कर रहे हैं।

फिल्म कलंक की कहानी आजादी के बाद बंटवारे के दर्द तनाव आदि को बयां करती हैं। इसमें हीरा मंडी के लोहारों की अंग्रेजो द्वारा की गई बगावत दर्शाया गया है। फिल्म में कृति सेनन का एक स्पेशल सॉन्ग भी है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

चीन में आयुष्मान खुराना की 'अंधाधुन' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म

'साहो' के फिल्म सेट से प्रभास और श्रद्धा कपूर का रोमांटिक फोटो लीक, अलग अंदाज में दिखे 'बाहुबली'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन