1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त का बड़ा खुलासा, माधुरी के साथ कदम मिलाने के लिए करना पड़ा था ऐसा

संजय दत्त का बड़ा खुलासा, माधुरी के साथ कदम मिलाने के लिए करना पड़ा था ऐसा

 Published : Sep 15, 2017 01:45 pm IST,  Updated : Sep 15, 2017 02:39 pm IST

संजय दत्त इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूमि’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। जेल से बाहर आने के बाद यह उनकी पहली फिल्म है। संजय दत्त उन हस्तियों में से एक हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहें। एक वक्त था जब उनका नाम माधुरी..

madhuri dixit- India TV Hindi
madhuri dixit

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूमि’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। जेल से बाहर आने के बाद यह उनकी पहली फिल्म है। शायद इसी कारण फिल्म के प्रचार के दौरान वह अपनी फिल्मों और अब तक के सफर के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। हाल ही में संजय दत्त ने बताया कि उन्होंने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित-नेने के साथ वर्ष 1990 की बॉलीवुड फिल्म 'थानेदार' के लोकप्रिय गीत 'तम्मा तम्मा' के लिए लगातार 16 दिनों तक अभ्यास किया था।

संजय अपनी आगामी फिल्म 'भूमि' के प्रमोशन के लिए टेलीविजन धारावाहिक 'सा रे ग मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 6' में पहुंचे। वहीं एक प्रतियोगी द्वारा 'तम्मा तम्मा' गाए जाने के बाद अभिनेता भावुक हो गए और उन्होंने कहा, "मुझे वो समय याद है जब मुझे 'तम्मा तम्मा' की शूटिंग के दौरान माधुरी दीक्षित के साथ कदम से कदम मिलाने के लिए कहा गया।" उन्होंने कहा, "जैसे ही मुझे पता चला कि मुझे डांसिंग के लिए पहचानी जाने वाली माधुरी के साथ डांस करना है तो मैं नर्वस हो गया क्योंकि मैं कौवे जैसा डांस करता था। इसलिए मैंने 16 दिनों तक अभ्यास किया। मैं इससे डरा हुआ था लेकिन आखिरकार मैंने इसे पूरा किया।" इस एपिसोड का प्रसारण टेलीविजन चैनल जीटीवी पर शनिवार को होगा।

बता दें कि संजय दत्त की 'भूमि' में उनके अलावा अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। यह फिल्म पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित है। फिल्म में अदिति को उनकी बेटी की भूमिका निभाते हुए देखा जा रहा है। इसके ट्रेलर को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा, उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को भी इतनी ही सराहना हासिल होगी। फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। (Happy B’day: शाहरुख और अमिताभ बच्चन के साथ रोमांस कर चुकी हैं ‘बाहुबली’ की राजमाता)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन