1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजीव कपूर के जन्मदिन पर भावुक संजय कपूर ने लिखा: यकीन नहीं हो रहा, हमने रात में 12 बजे बात नहीं की

राजीव कपूर के जन्मदिन पर भावुक संजय कपूर ने लिखा: यकीन नहीं हो रहा, हमने रात में 12 बजे बात नहीं की

 Published : Aug 25, 2021 01:10 pm IST,  Updated : Aug 25, 2021 01:11 pm IST

राजीव कपूर को 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से पहचान मिली थी। उन्होंने इसी साल फरवरी महीने में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

sanjay kapoor remembers friend rajiv kapoor on his birth anniversary- India TV Hindi
राजीव कपूर के जन्मदिवस पर संजय कपूर ने भावुक पोस्ट साझा किया है Image Source : INSTAGRAM: SANJAYKAPOOR2500

अनिल कपूर के छोटे भाई और एक्टर संजय कपूर ने अपने दोस्त व दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर को उनके जन्मदिन पर याद किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की और भावुक पोस्ट भी लिखा। गौरतलब है कि इसी साल फरवरी महीने में राजीव कपूर का निधन हो गया था। उन्होंने 'राम तेरी गंगा मैली' सहित कई फिल्मों में काम किया था। 

संजय कपूर ने इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे चिम्प्स.. आप हमेशा याद आओगे। विश्वास नहीं हो रहा कि हमने रात में ठीक 12 बजे बात नहीं की। लव यू और मिस यू।' इस पोस्ट पर महीप कपूर, करिश्मा कपूर, फराह खान और मानव कौल सहित कई सेलेब्स ने कमेंट किया है।

संजय कपूर ने दिवंगत दोस्त राजीव कपूर को याद करते हुए शेयर की पुरानी तस्वीर

राजीव कपूर एक्टर के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर भी थे। उन्हें 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से पहचान मिली थी। उनके भाई रणधीर कपूर और ऋषि कपूर भी बॉलीवुड के सफलतम अभिनेताओं में से एक रहे। ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

राजीव कपूर का 9 फरवरी 2021 को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वो 58 साल के थे। उनकी आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' जल्द ही रिलीज होगी। इस मूवी को आशुतोष गोवारिकर ने प्रोड्यूस किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन