1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शनाया कपूर के बॉलीवुड डेब्यू पर बोले संजय कपूर, उसे अपनी गलतियों से सीखना होगा

शनाया कपूर के बॉलीवुड डेब्यू पर बोले संजय कपूर, उसे अपनी गलतियों से सीखना होगा

 Published : May 19, 2021 11:46 am IST,  Updated : May 19, 2021 11:50 am IST

शनाया कपूर जल्द ही करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन के तले बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। ऐसे में उनके पिता ने बयान दिया है।

sanjay kapoor and shanaya kapoor- India TV Hindi
sanjay kapoor and shanaya kapoor Image Source : INSTAGRAM/SHANAYAKAPOOR02

अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर करण जौहर के बैनर तले जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनने जा रही फिल्म में शनाया कपूर को अपना डेब्यू करने का मौका मिलेगा और बॉलीवुड को एक और स्टार किड मिलेगा। ऐसे में शनाया कपूर के पिता संजय कपूर ने शनाया को लेकर बयान दिया है। संजय कपूर ने कहा है कि शनाया काफी वक्त से एक्ट्रेस बनना चाहती थी। 

स्पॉटबाय से बातचीत में संजय कपूर ने कहा कि शनाया काफी समय से एक्ट्रेस बनने का सपना देख रही थी और अब उसे अपनी राह खुद बनानी होगी। 

संजय ने कहा कि पिता के तौर पर वो हमेशा शनाया के पीछे खड़े रहेंगे लेकिन शनाया को अपनी राह खुद बनानी होगी। उसे अपनी गलतियों से सीखना होगा और उसका अनुभव ही उसके काम आएगा। 

संजय कपूर ने कहा कि एक बेटी होने के नाते वो जानती है कि मैं उसके पीछे हमेशा खड़ा रहूंगा लेकिन हर गलती पर मेरा हाथ पकड़ने की बजाय उसे अपनी राह खुद तय करनी होगी, तभी को अपने सफर को इंजाय कर पाएगी। 

हर व्यक्ति को अपनी राह खुद बनानी चाहिए। अपनी मेहनत करनी चाहिए और अपनी गलतियों को अनुभव मानते हुए उनसे सबक लेना चाहिए। 

शनाया का बात करें तो बेहद खूबसूरत और ग्लेमरस किड होने के साथ साथ वो एक्टिंग और डांसिंग स्किल में बहुत कुछ सीखने की कोशिश कर रही है। उनका स्टाइल सेंस भी काफी शानदार है। उन्होंने अपना इंस्टाग्राम डेब्यू इसी साल किया और उनके लाखों फॉलोअर्स हो गए हैं। 

शनाया अपनी खास दोस्त और एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ कई वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं जिसमें उनकी दोस्त सुहाना खान भी मौजूद रहती है। शनाया बेहद स्मार्ट हैं और उनका लुक भी काफी इंप्रेस करता है। यूं भी करण जौहर स्टार किड को लॉन्च करने के लिए मशहूर हो गए हैं, अनन्या पांडे औऱ उससे पहले आलिया भट्ट को भी उन्होंने ही लॉन्च किया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन