एक्टर-प्रोड्यूसर संजय खान ने 78वें जन्मदिन पर अपने घर पर पार्टी रखी, जिसमें उनके एक्स दामाद ऋतिक रोशन, शबाना आजमी, पूनम ढिल्लों, शत्रुघ्न सिन्हा सहित उनके कई दोस्तों ने शिरकत की। इस दौरान संजय ने काले रंग का पठानी कुर्ता पहना हुआ था।
Related Stories
पार्टी में उनके बच्चे जायद खान, सुजैन खान और फराह खान अली भी मौजूद थे। इसके अलावा लव सिन्हा, अकबर खान, तलत अजीज, रमेश सिप्पी, मधुर भंडारकर, रणधीर कपूर, सिमी ग्रेवाल, डब्बू रत्नानी और अनू मलिक जैसी दिग्गज हस्तियां भी पहुंची।



इस अवसर पर उन्होंने अपनी दूसरी पुस्तक 'अस्सलामुअलैकुम वतन' की घोषणा की।






इस बारे में संजय ने कहा, "यह सच है कि जन्मदिन पर मैंने अपनी दूसरी किताब 'अस्सलामुअलैकुम वतन' की घोषणा की। मेरी पहली आत्मकथा 'द बेस्ट मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ' को पाठकों ने पसंद किया और मुझे उम्मीद है कि दूसरी किताब को उससे ज्यादा प्यार मिलेगा।"
संजय खान ने हकीकत, दोस्ती, दस लाख, इंतकाम, मेला, उपासना, नागिन सहित कई फिल्में की हैं।
(IANS इनपुट के साथ)
Also Read:
'उरी' से लेकर 'मणिकर्णिका' तक जनवरी 2019 में होने वाली हैं ये फिल्में रिलीज
देखें, 'गली बॉय' में रणवीर सिंह का 'असली हिप हॉप' रैप, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
RD Burman special: पंचम दा ने फ्लाइट में कंपोज किया था 'ये जो मोहब्बत है'