1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देखिए, क्या हुआ जब अपने पसंदीदा स्टार गोविंदा से मिलें डांसिंग अंकल संजीव श्रीवास्तव

देखिए, क्या हुआ जब अपने पसंदीदा स्टार गोविंदा से मिलें डांसिंग अंकल संजीव श्रीवास्तव

 Published : Jun 14, 2018 07:05 pm IST,  Updated : Jun 14, 2018 07:05 pm IST

साले की शादी में किए डांस के बाद सुर्खियों में आए विदिशा के प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू अंकल जल्द ही डांस शो में नजर आएंगे। 

संजीव...- India TV Hindi
संजीव श्रीवास्तव-गोविंदा Image Source : PTI

नई दिल्ली: साले की शादी में किए डांस के बाद सुर्खियों में आए विदिशा के प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू अंकल जल्द ही डांस शो में नजर आएंगे। इस शो में वो अपने पसंदीदा हीरो गोविंदा के साथ ठुमके लगाते दिखेंगे। शो से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें डांसिंग अंकल अपनी पत्नी के साथ उसी ड्रेस में डांस दीवाने के सेट पर पहुंचे हैं जिसे उन्होंने अपने साले की शादी में पहना था। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी नजर आ रही हैं, जो इस शो की जज भी हैं। डांसिंग अंकल डब्बू माधुरी दीक्षित के साथ भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें, सोशल मीडिया में संजीव श्रीवास्तव के डांस के वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें इस शो में बुलाया गया साथ ही उन्हें सप्राइज देने के लिए इस शो में गोविंदा को भी आमंत्रित किया गया था। शो की शूटिंग हो चुकी है, जल्द ही शो ऑनएयर होगा। गोविंदा से मिलकर डब्बू अंकल काफी खुश हुए, उनका कहना है कि गोविंदा से मिलना उनके लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है। हमेशा से वो गोविंदा के गानों पर डांस करते आए हैं लेकिन उनके साथ डांस करना काफी बड़ी बात है उनके लिए।

संजीव श्रीवास्तव-गोविंदा
Image Source : PTIसंजीव श्रीवास्तव-गोविंदा

संजीव श्रीवास्तव-गोविंदा
Image Source : PTIसंजीव श्रीवास्तव-गोविंदा

संजीव श्रीवास्तव-गोविंदा
Image Source : PTIसंजीव श्रीवास्तव-गोविंदा

संजीव श्रीवास्तव-गोविंदा
Image Source : PTIसंजीव श्रीवास्तव-गोविंदा

इससे पहले, संजीव श्रीवास्तव सोनी टीवी के शो दस का दम में भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने सलमान खान के साथ खूब डांस किया था, जिसके प्रोमो खूब वायरल हुए थे। 

गोविंदा के साथ अभी डब्बू अंकल के वीडियो तो सामने नहीं आए हैं लेकिन तस्वीरों ने ही सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन