1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीजर की सक्सेस के बाद अब रिलीज होने जा रहा है 'संजू' का ट्रेलर

टीजर की सक्सेस के बाद अब रिलीज होने जा रहा है 'संजू' का ट्रेलर

 Published : May 24, 2018 04:29 pm IST,  Updated : May 24, 2018 04:29 pm IST

राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, विक्की कौशल, सोनम कपूर और दीया मिर्जा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

संजू- India TV Hindi
संजू Image Source : PTI

मुंबई: राजकुमार हिरानी की बहुप्रत्याशित फिल्म 'संजू' का ट्रेलर 30 मई को रिलीज होगा। इसमें रणबीर कपूर दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की भूमिका में है। फिल्म के टीजर ने पहले ही दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है, इसमें अभिनेता के जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है।

राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, विक्की कौशल, सोनम कपूर और दीया मिर्जा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फॉक्स स्टार स्टूडियो के सहयोग से विनोद चोपड़ा फिल्म्स और राजकुमार हिरानी फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन