1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'संजू' के ट्रेलर को लेकर बेहद उत्साहित दिखीं दीया मिर्जा, कही ये बात

'संजू' के ट्रेलर को लेकर बेहद उत्साहित दिखीं दीया मिर्जा, कही ये बात

 Published : May 18, 2018 10:45 am IST,  Updated : May 18, 2018 10:45 am IST

संजय दत्त की जिंदगी पर बनी आगामी फिल्म ‘संजू’ को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर को संजय का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। कुछ समय पहले ही जारी किए गए फिल्म के टीजर ने दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। हालांकि अब तक फिल्म के प्रमोशन पर काम शुरू नहीं किया गया है।

dia mirza- India TV Hindi
dia mirza

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर बनी आगामी फिल्म ‘संजू’ को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर को संजय का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। कुछ समय पहले ही जारी किए गए फिल्म के टीजर ने दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। हालांकि अब तक फिल्म के प्रमोशन पर काम शुरू नहीं किया गया है। फिल्म में अहम किरदार निभा रहीं अभिनेत्री दीया मिर्जा अपनी इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं और उनका कहना है कि वह फिल्म के प्रचार अभियान को शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकतीं।

पर्यावरण संरक्षम समर्थक दीया मिर्जा बुधवार को फराह खान अली के नए ज्वैलरी संग्रह के लॉन्च पर समीरा रेड्डी, जायेद खान, भाग्यश्री और सुजैन खान के साथ मौजूद थीं। फिल्म में रणबीर कपूर के नजर आने के उत्सुकता भरे सवाल पर दीया से ने कहा, "हम सभी 'संजू' को लेकर बहुत उत्साहित हैं और हम फिल्म के प्रचार अभियान को शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकते। ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगा और सभी इसे साथ में देखेंगे।"

गौरतलब है कि दीया मिर्जा फिल्म में संजय की पत्नी मान्यता दत्त का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है, जिसे फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म में मनीषा कोइराला, अनुष्का शर्मा, परेश रावल, सोनम कपूर, तब्बू जैसे सितारे भी अहम किरदारों में हैं। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित 'संजू' 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन