1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई की बारिश से दूर कतर में धूप का आनंद ले रही हैं सान्या मल्होत्रा, देखें उनकी वेकेशन Pics

मुंबई की बारिश से दूर कतर में धूप का आनंद ले रही हैं सान्या मल्होत्रा, देखें उनकी वेकेशन Pics

 Edited By: IANS
 Published : Aug 03, 2019 07:40 pm IST,  Updated : Aug 03, 2019 07:40 pm IST

फिल्म 'दंगल' से डेब्यू करने के बाद सान्या 'पटाखा' और 'फोटोग्राफ' में नजर आ चुकी हैं।

सान्या मल्होत्रा- India TV Hindi
सान्या मल्होत्रा Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: 'बधाई हो' अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा मुंबई के मानसून से बचकर कतर में धूप का आनंद ले रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन की खूब सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें हॉलिडे एन्जॉय करती नज़र आ रही हैं। 

सान्या ने कहा, "काम से कुछ वक्त की छुट्टियां लेकर और मानसून से बचकर सुनहरे धूप और ताड़ के पेड़ों का अनुभव लेने के लिए मैं वाकई में काफी उत्साहित हूं।" 

सान्या कतर के प्रमुख जगहों में घूम रही हैं, तस्वीरें ले रही हैं और यहां के जायकों का लुफ्त उठा रही हैं।

फिल्म 'दंगल' से डेब्यू करने के बाद सान्या 'पटाखा' और 'फोटोग्राफ' में नजर आ चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन