1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा 'शकुंतला देवी' की बायोपिक में विद्या बालन की बेटी बनेंगी

दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा 'शकुंतला देवी' की बायोपिक में विद्या बालन की बेटी बनेंगी

 Published : Sep 22, 2019 11:53 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 12:02 am IST

मिशन मंगल एक्ट्रेस विद्या बालन की अगली फिल्म शकुंतला देवी की बॉयोपिक में दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी।

शकुंतला देवी- India TV Hindi
शकुंतला देवी

मिशन मंगल एक्ट्रेस विद्या बालन की अगली फिल्म शकुंतला देवी की बॉयोपिक में दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म में विद्या बालन शकुंतला देवी का रोल कर रही हैं और सान्या मल्होत्रा उनकी बेटी के किरदार में नजर आएंगी। शकुंतला देवी को 'ह्यूमन कंप्यूटर' के नाम से भी जाना जाता है। शकुंतला देवी के प्रोड्यूसर ने इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म में सान्या शकुंतला देवी की बेटी का रोल करेंगी। शकुंतला देवी को ह्यूमन कंप्यूटर भी कहा जाता है। जैसा कि आपको पता है विद्या बालन इस फिल्म में शकुंतला देवी की भूमिका होंगी। दंगल गर्ल सान्या इस बात से काफी खुश हैं कि उन्हें विद्या बालन के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।

सान्या ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि 'मैं शकुंतला देवी की बेटी अनुपमा बनर्जी की भूमिका निभाने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। सभी लोग शकुंतला देवी के के बारे में जानते हैं। मैं उनकी बेटी के रिश्ते को पर्दे पर उभारने पूरी कोशिश करूंगी। इसके अलावा विद्या बालन जी के साथ पहली बार काम करने का मौका मिल रहा है साथ ही मैं विक्रम मल्होत्रा और सोनी पिक्चर्स के साथ काम  करने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं।

Also Read:

Box Office Collection Day 2: वीकेंड के कारण 'प्रस्थानम', 'पल पल दिल के पास' और 'द जोया फैक्टर' की कमाई में हुआ इजाफा

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' ऑस्कर के लिए नामित

आयुष्मान खुराना की मूवी 'ड्रीम गर्ल' के गाने 'धगाला लागली काला' को सोशल प्लेटफॉर्म से हटाया गया, ये है पूरा मामला

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन