1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सान्या मल्होत्रा करना चाहती हैं डांस फिल्म में काम, कहा- हर रोज यूनिवर्स को भेजती हूं संदेश

सान्या मल्होत्रा करना चाहती हैं डांस फिल्म में काम, कहा- हर रोज यूनिवर्स को भेजती हूं संदेश

 Published : Nov 17, 2020 07:06 pm IST,  Updated : Nov 17, 2020 07:06 pm IST

सान्या हाल ही में अनुराग बासु की फिल्म 'लुडो' में नजर आई हैं और इसके अलावा आने वाले समय में वह 'पगलेट' और 'लव हॉस्टेल' जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।

सान्या मल्होत्रा करना चाहती हैं डांस फिल्म में काम- India TV Hindi
सान्या मल्होत्रा करना चाहती हैं डांस फिल्म में काम Image Source : INSTAGRAM/SANYA MALHOTRA

नई दिल्ली: अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा को डांस करना बेहद पसंद है और वह अभिनय के माध्यम से अपनी इस कला का प्रदर्शन करना चाहती हैं। उन्हें उम्मीद है कि अगले साल ही उन्हें इस तरह की किसी परियोजना में काम करने का मौका मिले।

सान्या ने कहा, "मुझे एक डांस फिल्म करने का बहुत मन है और मैं यूनिवर्स को हर रोज यही संदेश भेजकर सपने को हकीकत में बदलने का प्रयास कर रही हूं। मुझे सौ फीसदी भरोसा है कि मैं ऐसा करूंगी। मैं वाकई में इसे लेकर जुनूनी हूं। मुंबई आने से पहले मैं डांस की तालीम ले चुकी हूं। डांस और एक्टिंग को लेकर किसी फिल्म में शामिल होना मेरे लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट की तरह होगा। उम्मीद करती हूं कि 2021 में मैं एक डांस फिल्म साइन करूं।"

हनीमून पर पति का हाथ थाम 'अंडर वॉटर डाइविंग' करती दिखीं काजल अग्रवाल

अभिनय की बात करें, तो सान्या हाल ही में अनुराग बासु की फिल्म 'लुडो' में नजर आई हैं और इसके अलावा आने वाले समय में वह 'पगलेट' और 'लव हॉस्टेल' जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन