1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने खुद को कहा- रेखा की सस्ती कॉपी, शेयर की आंखों की खूबसूरत फोटो

सारा अली खान ने खुद को कहा- रेखा की सस्ती कॉपी, शेयर की आंखों की खूबसूरत फोटो

 Published : Dec 11, 2019 04:58 pm IST,  Updated : Dec 11, 2019 04:58 pm IST

सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर आंखों की बेहद सुंदर फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह खुद को रेखा की सस्ती कॉपी कह रही हैं।

sara ali khan- India TV Hindi
सारा अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। सारा ने आज अपनी आंखों की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने खुद को सस्ती रेखा कहा।

सारा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- इन आंखों की मस्ती, रेखा जी से है सारा बहुत सस्ती, लकिली, वो अपने आप पे ही हस्ती, वह ये सब कहती और उसके बाद वो फस्ती।

सारा ने अपने कैप्शन की शुरुआत रेखा की फिल्म उमराव जान के गाने से की है। इस गाने को लेजेंडरी एक्ट्रेस रेखा पर फिल्माया गया है।

सारा के इस पोस्ट पर उनके कुली नंबर 1 के को-स्टार वरुण धवन ने कमेंट किया। वरुण ने लिखा- तुम्हारे पास बहुत फ्री टाइम है।

sara ali khan instagram post
सारा अली खान का इंस्टाग्राम पोस्ट।

सारा अली खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'कुली नंबर 1' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं।

आपको बता दें सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। फिल्म को हाल ही में एक साल पूरा हुआ है। केदारनाथ के एक साल पूरा होने पर सारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन