1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने सैफ, करीना और अमृता सिंह के साथ इस तरह सेलिब्रेट किया क्रिसमस, देखें Inside Photos

सारा अली खान ने सैफ, करीना और अमृता सिंह के साथ इस तरह सेलिब्रेट किया क्रिसमस, देखें Inside Photos

 Published : Dec 26, 2018 10:19 am IST,  Updated : Dec 26, 2018 10:21 am IST

इस साल सारा अली खान ने क्रिसमस घर पर ही फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया।

Sara, Saif, taimur, ibrahim and Kareena- India TV Hindi
Sara, Saif, taimur, ibrahim and Kareena Image Source : INSTAGRAM/SARA ALI KHAN

बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकीं सारा अली खान(Sara Ali khan) की दूसरी फिल्म भी रिलीज होने वाली है। सारा ने फिल्म 'केदारनाथ' ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। 'केदारनाथ' में सारा सुशांत सिंह राजपूत के अपोजित नजर आई हैं। अब उनकी दूसरी फिल्म 'सिंबा' रिलीज होने जा रही है। 'सिंबा' में सारा रणवीर सिंह के अपोजित नजर आने वाली हैं। क्रिसमस के मौके पर उन्होंने अपने परिवार के साथ ही यह सेलिब्रिट किया। सारा की क्रिसमस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही सारा ने भी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

सारा ने अपना क्रिसमस सैफ अली खान, करीना कपूर, भाई इब्राहिम और तैमूर और मां अमृता सिंह के साथ सेलिब्रेट किया। सारा ने सोशल मीडिया पर दो फोटोज शेयर की है। जिसमें से एक में वो पिता सैफ अली खान और भाई तैमूर और इब्राहिम के साथ बैठी हैं तो दूसरी फोटो में उन लोगों के साथ करीना कपूर खान भी बैठी हैं।

क्रिसमस सेलिब्रेशन के साथ सारा ने फिल्म सिंबा की स्क्रीनिंग की भी फोटो शेयर की थी। 25 दिसंबर को मुबंई में उनकी फिल्म सिंबा की भी स्क्रीनिंग हुई है। जिसमें रणवीर सिंह के परिवार के साथ सारा की मां और भाई भी शामिल हुए थे। ये ही नहीं बल्कि फिल्म की स्टारकास्ट, रोहित शेट्टी और करण जौहर भी स्क्रीनिंग में पहुंचे थे।

'सिंबा' 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। 'सिंबा' एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह पुलिस वाले का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में रणवीर का नाम भालेराव है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख ने आमिर खान से अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी 

क्रिसमस पार्टी मे भाइयों के साथ मस्ती करते नजर आए सलमान खान, देखें वीडियो 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन