1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्रिसमस पार्टी मे भाइयों के साथ मस्ती करते नजर आए सलमान खान, देखें वीडियो

क्रिसमस पार्टी मे भाइयों के साथ मस्ती करते नजर आए सलमान खान, देखें वीडियो

 Published : Dec 26, 2018 08:03 am IST,  Updated : Dec 26, 2018 08:03 am IST

सलमान खान ने क्रिसमसकी शाम एक पार्टी होस्ट की थी। जिसमें खान ब्रदर्स खूब मस्ती नजर आए।

Salman, Arbaaz and Sohail khan- India TV Hindi
Salman, Arbaaz and Sohail khan Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

क्रिसमस की शाम बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान(Salman khan) ने एक पार्टी होस्ट की थी। इस पारटी में फैमिली मेंबर के साथ दोस्त भी शामिल हुए थे। पार्टी में कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, शाहरुख खान, अमृता अरोड़ा, आयुष शर्मा जैसे कई सितारों से शिरकत की थी। पार्टी में खान ब्रदर्स काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे। तीनों भाईयों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तीनों डांस करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान अरबाज खान और सोहेल खान खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तीनो क्रिसमस सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान ने यह डांस की वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है और सभी को क्रिसमस विश किया है। सलमान खान की पार्टी में कई सेलिब्रिटी अपने बच्चे साथ में लेकर आए थे। जहां शाहरुख खान अब्राहम को साथ लेकर आए थे तो वहीं करण जौहर भी अपने बच्चों यश और हिरु को साथ में लेकर आए थे। 

आपको बता दें पहले खबरें आ रही थी कि सलमान खान यूलिया वंतूर के साथ अनु दीवान की क्रिसमस पार्टी अटेंड करने वाले हैं। इसके अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने अपना क्रिसमस अलग तरीके से मनाया। कपूर खानदान ने अपनी अलग पार्टी होस्ट की थी और सारा अली खान ने भी।

आपको बता दें सलमान खान इन दिनों अली अब्बास जाफर की फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ, दिशा पटानी, तबू, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे।

बॉलीवड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें। 

Also Read:

Birthday special: 'पाकीजा' फिल्म के संगीत को खास बनाने वाले संगीतकार नौशाद के बारे में जाने कुछ खास बातें

Koffee with karan 6: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन करने वाले हैं करण जौहर के चैट शो में डेब्यू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन