1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने कामाख्या देवी मंदिर के किए दर्शन, इंस्टाग्राम पर शेयर की Photos

सारा अली खान ने कामाख्या देवी मंदिर के किए दर्शन, इंस्टाग्राम पर शेयर की Photos

 Published : Jul 12, 2021 09:00 am IST,  Updated : Jul 12, 2021 09:00 am IST

सारा अली खान ने मंदिर में दर्शन के दौरान पारंपरिक असमिया गामोसा भी पहना हुआ है। उनकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

sara ali khan in assam kamakhya devi mandir see pics - India TV Hindi
सारा अली खान ने कामाख्या देवी मंदिर के किए दर्शन, इंस्टाग्राम पर शेयर की Photos Image Source : INSTAGRAM: SARA ALI KHAN

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इस समय असम में हैं। उन्होंने गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर के दर्शन किए, जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मंदिर में दर्शन के दौरान उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और पारंपरिक असमिया गामोसा भी पहना हुआ है। 

सारा अली खान ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'शांति, कृतज्ञता, धन्य।' सारा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। वो इसी साल फरवरी महीने में मां अमृता सिंह के साथ अजमेर शरीफ दरगाह भी गई थीं। उन्होंने वहां की तस्वीरें भी साझा की थीं। 

Photos: एयरपोर्ट पर दिखीं सारा अली खान और तमन्ना भाटिया, ये सेलेब्स भी इस अंदाज में आए नज़र

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आज कल' में दिखाई दी थीं। उन्होंने अक्षय कुमार और धनुष के साथ 'अतरंगी रे' की शूटिंग पूरी कर ली है। इसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। उन्होंने हाल ही में फिल्म से अपनी एक फोटो शेयर की थी, जो खूब वायरल हुई थी। 

सारा ने फिल्म से अपने लुक की झलक दिखाते हुए फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- सोचा था कि ये दिन कभी खत्म नहीं होंगे #bts #atrangire।" आपको बता दें कि ये तस्वीर अक्षय कुमार ने क्लिक की है। क्योंकि अभिनेत्री ने फोटो क्रेडिट में उनका नाम लिखा है। ये फिल्म अतरंगी रे को 6 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए तैयार हैं। यह पहली बार है जब अक्षय, सारा और निम्रत कौर के साथ काम कर रहे हैं, जबकि फिल्म निर्माता ने धनुष के साथ 2013 की फिल्म रांझणा में काम किया है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन