1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान, आलिया भट्ट और मलाइका अरोड़ा सहित कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे करीना कपूर के क्रिसमस बैश में, देखे इनसाइड फोटोज

सारा अली खान, आलिया भट्ट और मलाइका अरोड़ा सहित कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे करीना कपूर के क्रिसमस बैश में, देखे इनसाइड फोटोज

 Published : Dec 25, 2019 08:04 am IST,  Updated : Dec 25, 2019 08:04 am IST

बीती रात करीना कपूर खान के घर क्रिसमस बैश में करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, रणबीर कपूर सहित कई सितारे पहुंचे। देखे इनसाइड फोटोज।

christmas bash at kareena kapoor house- India TV Hindi
करीना कपूर के क्रिसमस बैश में पहुंचे बॉलीवुड सितारे।

करीना कपूर खान ने हर साल की तरह इस साल भी क्रिसमस पार्टी थ्रो की। जिसमें सभी बॉलीवुड सितारे पहुंचे। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ पहुंचे तो वहीं मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर और करण जौहर भी क्रिसमस बैश का हिस्सा बने। पार्टी में सभी सितारे ग्लैमरस अंदाज में नजर आए। क्रिसमस बैश की इनसाइड फोटोज सोशल मीडया पर वायरल हो रही हैं।

Alia bhatt and karan johar
Image Source : INSTAGRAMआलिया भट्ट और करण जौहर

kareena kapoor arjun kapoor and karan johar
करीना कपूर, अर्जुन कपूर और करण जौहर

malaika arora amrita arora alia bhatt and kareena kapoor
मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, आलिया भट्ट और करीना कपूर

फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पार्टी की कई फोटोज शेयर की है। पार्टी में करीना कपूर लैपर्ड प्रिंट के जंपसूट में नजर आईं तो वहीं सारा अली खान व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में पहुंची।

kareena kapoor christmas bash
करीना कपूर क्रिसमस बैश

kareena kapoor christmas bash
मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और करीना कपूर

sara ali khan and karan johar
Image Source : INSTAGRAMसारा अली खान और करण जौहर 

Saif ali khan and karan johar
सैफ अली खान और करण जौहर

पार्टी से पहले सारा अली खान ने भाई इब्राहिम के साथ फोटोज क्लिक कराई। सारा ने यह फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। कुछ फोटोज में इब्राहिम शर्टलेस नजर आ रहे हैं तो कुछ में सारा उन्हें चिड़ाती नजर आ रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर की फिल्म 'गुड न्यूज' 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा करीना इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' और करण जौहर की 'तख्त' में नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन