1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने शेयर की सैफ अली खान के साथ तस्वीर, बताया कैसे हैं उनके पिता

सारा अली खान ने शेयर की सैफ अली खान के साथ तस्वीर, बताया कैसे हैं उनके पिता

 Published : Jul 15, 2020 10:30 pm IST,  Updated : Jul 15, 2020 10:30 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने पिता सैफ अली खान के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की है। फोटो में दोनों ही बहुत प्यारे लग रहे हैं।

sara ali khan and saif ali khan- India TV Hindi
सारा अली खान और सैफ अली खान Image Source : INSTAGRAM/SARAALIKHAN95

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने बुधवार को अपने पिता व अभिनेता सैफ अली खान पर प्यार बरसाते हुए उनकी सराहना की। इंस्टाग्राम पर सारा ने अपने बचपन की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने अब्बा की गोद में नजर आ रही हैं।

इसके साथ सारा लिखती हैं, "एक इंसान जो हमेशा से प्रेम की परिभाषा, प्यार का प्रतीक और मिकी माउस का साकार रूप रहा है। लव यू अब्बा।"

इस पर उनके एक प्रशंसक ने कमेंट करते हुए लिखा, "पिता और बेटी की एक प्यारी सी तस्वीर।"

किसी और ने लिखा, "पिता और बेटी की बेस्ट जोड़ी।"

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में सैफ 'बंटी और बबली 2' में रानी मुखर्जी के विपरीत नजर आएंगे और सारा 'अतंरगी रे' में अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगी, जिसके निर्देशक आनंद एल. राय हैं। इसके अलावा, वह डेविड धवन की फिल्म 'कुली नंबर वन' में वरुण धवन के विपरीत नजर आएंगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन