1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने मां अमृता और भाई के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर, साथ ही लिखी ये कविता

सारा अली खान ने मां अमृता और भाई के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर, साथ ही लिखी ये कविता

 Published : Jul 22, 2020 09:09 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 09:09 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी मां और भाई के साथ नजर आ रही हैं। 

सारा अली खान से मां अमृता सिंह और भाई के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर, साथ ही लिखी ये कविता- India TV Hindi
सारा अली खान से मां अमृता सिंह और भाई के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर, साथ ही लिखी ये कविता Image Source : INSTAGRAM/SARA ALI KHAN

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी मां अमृता सिंह काफी यंग दिखाई दे रही हैं। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो साझा की है, जिसमें वह मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में तीनों लाल नीले रंग से रंगे नजर आ रहे हैं।

उन्होंने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "मां-बेटी और इग्गी पोटर, ढेर सारे रंगों के साथ पानी स्लॉटर। मम्मी इतनी यंग थीं कि मैं लगभग उन्हें भूल गई। हमने गुलाल फेंका और अचानक उन्हें पकड़ लिया। लेकिन यह बिना किसी लड़खड़ाहट और परेशानी के बहुत मजेदार था। आखिरकार वह सबसे प्यारी मां हैं।"

पत्नी को 'मॉम' कहकर पुकारते हैं संजय दत्त, मान्यता के बर्थडे पर प्यारा सा वीडियो शेयर करके लिखा लव नोट

सारा ने हाल ही में अपनी मां अमृता सिंह के साथ एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें वह ट्वीनिंग करते हुए नजर आई थीं। तस्वीर में सारा और अमृता बिल्कुल एक जैसे आउटफिट पहने हुए थीं। यहां तक कि दोनों का फेस मास्क भी मैचिंग-मैंचिंग था।

दिल बेचारा: कब और कहां पर रिलीज हो रही है सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म, जानें इससे जुड़ी सारी डीटेल 

फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मां के साथ एक दिन।"

इसके अलावा सारा अली खान बचपन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में अधिकतर शेयर करती रहती हैं।

हाल में ही उन्होंने अपने पिता सैफ अली खान के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की थी।  इसके साथ सारा लिखती हैं, "एक इंसान जो हमेशा से प्रेम की परिभाषा, प्यार का प्रतीक और मिकी माउस का साकार रूप रहा है। लव यू अब्बा।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही सारा को वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली न-1' में  नजर आएगी। इसके अलावा वह अक्षय कुमार और धनुष स्टारर फिल्म 'अतरंगी रे' में भी काम कर रही हैं।

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन