1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने मां अमृता सिंह के साथ किया बप्पा का स्वागत, ट्रेडिशनल लुक में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

सारा अली खान ने मां अमृता सिंह के साथ किया बप्पा का स्वागत, ट्रेडिशनल लुक में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

 Published : Sep 11, 2021 08:57 pm IST,  Updated : Sep 11, 2021 08:57 pm IST

सारा अली खान ने अपनी मां के साथ मिलकर घर में गणपति की स्थापना की। इसकी तस्वीरे एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की जो वायरल हो रही हैं।

sara ali khan and amrita singh - India TV Hindi
सारा अली खान और अमृता सिंह  Image Source : INSTAGRAM/ SARAALIKHAN95

बॉलीवुड सेलेब्स गणेश चतुर्थी के त्यौहार को हर साल धूमधाम से मनाते हैं। इस वर्ष 10 सितंबर यानी शुक्रवार को ये पर्व मनाया गया। सारा अली खान भी अपने घर में बप्पा को लेकर आ गई है। उन्होंने मां अमृता सिंह के साथ अपने घर में भगवान गणेश की स्थापना की। एक्ट्रेस ने इसकी तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम उकाउंट पर भी शेयर की, जो अब वायरल हो रही हैं।

नव्या नवेली नंदा ने खुशी कपूर के साथ शेयर की तस्वीर, मां श्वेता बच्चन ने दिया ऐसा रिएक्शन

इस मौके पर सारा ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट्स में नजर आईं, जो इस खास मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट थे। सफेद और गोल्डन रंग के सलवार-सूट में  वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। सारा ने अपनी सोलो तस्वीर के अलावा एक फोटो अपनी मां अमृता सिंह के साथ भी पोस्ट की और कैप्शन में लिखा- 'गणपति बप्पा मोरया'। सारा के इस पोस्ट पर सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने लिखा,-'ब्लेस यू बोथ, लॉट्स ऑफ लव'। 

तस्वीरों के अलावा भगवान गणेश की आरती करते वीड‍ियो भी शेयर किया। इंस्टा स्टोरी पर साझा इस वीड‍ियो क्ल‍िप में अमृता गणेश जी की आरती करती नजर आ रही हैं। मंत्रोच्चारण, घंटी और शंखनाद के बीच गणेश जी की आरती का यह वीड‍ियो शेयर कर सारा ने लिखा ‘गणपति बप्पा मोरया'। सारा की इंस्टाग्राम पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। उन्हें 34 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हाली ही में शेयर किए गए इस तस्वीर में मां-बेटी की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

अमृता सिंह, 80 के दशक में काफी पॉपुलर एक्ट्रेस थीं। वो अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, जीतेंद्र जैसे तमाम बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने  साल 1991 में सैफ अली खान से शादी की थी और शादी के 13 साल बाद 2004 में दोनों का तलाक हो गया। सैफ और अमृता का एक बेटा इब्राहिम अली खान और एक बेटी सारा अली खान हैं। बाद में सैफ ने करीना कपूर से शादी कर ली। मौजूदा समय में उनके दो बच्चे हैं। 

सारा अली खान ने साल 2018 में आई फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत उनके साथ मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद वे 'लव आज कल' और सिंबा जैसी फिल्मों में नजर आईं। जल्द ही 'अतरंगी रे' में वे अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आने वाली हैं। सारा को आखिरी बार वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1 में देखा गया था और फैन्स को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।  

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

भारती सिंह के नए रूप को देखकर भौंचक्के रह गए फैंस, फोटो देखकर आप भी कहेंगे - ये कैसे हो गया?

अमिताभ बच्चन ने तस्वीर शेयर कर किया सुनहरे दिनों को याद, फ्रेम में नजर आए धर्मेंद्र, जीतेंद्र संग ये दिग्गज कलाकार

सुष्मिता सेन ने फैंस के बीच शेयर की अपनी बेटियों की प्यारी सी तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन